फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Mar 2024 11:08 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से आप पर निजी एवं पेशेवर जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसे आपको बेहतर तरीके से निभाने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का हल निकालने के लिए चिंता नहीं चिंतन करने की जरूरत रहेगी। खास तौर पर जब आपको तमाम प्रयासों के बावजूद करियर में आपको औसत परिणामों की प्राप्ति हो रही हैं।
विज्ञापन


इस सप्ताह आपको तमाम आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए अपने काम को बेहतर तरीके से करने की जरूरत रहेगी। यदि आप बगैर गलती किए हुए अपने कार्य को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं तो आप हारी बाजी भी जीतने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान अपको अपनी नौकरी अथवा व्यवसाय में बदलाव जैसे बड़े निर्णय को लेने से बचना चाहिए क्योंकि अभी समय आपके अनुकूल नहीं है। सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। ऐसे में इस दौरान बेवजह का तनाव न लें और अपनी दिनचर्या के साथ खानपान भी सही रखें। आर्थिक संकट से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलें और सोच-समझकर पैसा खर्च करें। इस सप्ताह अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए और गलतफहमियों को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें तथा लव पार्टनर या लाइफपार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें तथा प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें