वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको जीवन में किसी भी प्रकार का रिस्क लेन या फिर नियम-कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह किसी भी कार्य की पूर्ति के लिए झूठ का सहारा न लें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर अथवा दबाव में आकर किसी के लिए झूठी गवाही देने की गलती बिल्कुल न करें अन्यथा लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाना पड़ सकता है।
नौकरीपेशा व्यक्ति को इस सप्ताह अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करना चाहिए अन्यथा गलतियां होने पर वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यदिे आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में खुद की साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। मार्केट में फंसा धन निकालने को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो बीते कुछ समय जिन समस्याओं से आप लगातार परेशान चल रहे थे उसका सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ हल निकलता हुआ दिखाई देगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा इष्टमित्र की मदद से स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंध में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन में कोई भी ऐसी गलती न करें जिससे आपके रिश्ते में कोई दरार आए।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान की विधि-विधान से पूजा एवं बजरंग बाण का पाठ करें।