Saptahik Dhanu Rashifal: करियर और कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा उत्तम रहने वाला है। इस दौरान किसी महिला मित्र की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है।
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है लेकिन फिर भी आपको इस सप्ताह कोई भी कदम जल्दबाजी अथवा आवेश में आकर उठाने से बचना चाहिए अन्यथा आपको मिलने वाली सफलता और लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कर्मक्षेत्र में अचानक ही आपको कोई लाभ होगा अथवा किसी कार्य में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है लेकिन इस दौरान आपको छिपे हुए शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत रहेगी क्योकि वे आपको अपमानित करने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं।
करियर और कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा उत्तम रहने वाला है। इस दौरान किसी महिला मित्र की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों की कार्यक्षमता उभर कर आएगी। आप कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान खासा लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय के विस्तार की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। इस संबंध में धन प्रबंधन करना भी आसान हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। इस सप्ताह आप अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की भरसक कोशिश करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की तरफ से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ तथा अपने गुरु की सेवा करें।