Scorpio Weekly Horoscope: प्रेम-प्रसंग में भी आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अथक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको बड़बोलेपन से बचते हुए अपनी योजनाओं का खुलासा करने से बचना होगा अन्यथा आपके विरोधी उसमें बाधा डाल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक हानि का योग बन रहा है। इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। जिसके कारण आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा अनुकूल रहेगा। जिसमें होने वाले लाभ से आप काफी हद तक आर्थिक संतुलन बनाने में कामयाब हो जाएंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे समय पर बेहतर तरीके से पूरा करने की चुनौती बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपने छिपे हुए शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्कता रहेगी। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबध और सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में गलतफहमी के चलते किसी प्रिय व्यक्ति के साथ तकरार हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में भी आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अथक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।