धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाले हैं लेकिन घर-परिवार और आपसी रिश्तों को लेकर आपको कुछ एक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-भाई बहन के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। घर-परिवार के वरिष्ठ लोगों से भी मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में गलतफहमियां दूर होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगा। आपकी हाल-फिलहाल में किसी के साथ ही मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है, वहीं पहले से चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए आपको अनावश्यक विवाद से बचना होगा और अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी और परिवार के लिए निकालना होगा। सेहत और खानपान का ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।