फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Apr 2023 02:11 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य या व्यवसाय से जुड़ी कुछ अड़चनें आपकी परेशानी का बड़ा सबब बनेंगी।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य या व्यवसाय से जुड़ी कुछ अड़चनें आपकी परेशानी का बड़ा सबब बनेंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। साथ ही बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपका इंतजार और बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में ज्ञात-अज्ञात शत्रुओं से सावधान रहें। इस दौरान अपने काम को भी सावधानी के साथ बेहतर तरीके से अंजाम देने का प्रयास करें, अन्यथा एक छोटी सी गलती आपके अब तक की उपलब्धि पर पानी फेर सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपकी लव स्टोरी में किसी तीसरे व्यक्ति के जरूरत से ज्यादा दखल देने से संबंंधों में कुछ खटास आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी पति-पत्नी के मध्य मतभेद देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में चीजों को शांत मन से सावधानी के साथ सुलझाने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार के दिन गेहूं का आटा तथा गुड़ का दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें