फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (23 से 29 सितंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptaaik Kumbh Rashifal: नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की आवश्यकता रहेगी। कुल मिलाकर आपको कठिन परिश्रम करने पर ही आपको मनचाही सफलता और सम्मान की प्राप्ति संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भी जीवन से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को लेते समय खूब समझदारी और विवेक से काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से जीवन में आने वाली समस्याओं से आपको परेशानी का अनुभव हो सकता है। इस दौरान कुंभ राशि के नियमों की अनदेखी से बचें तथा वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की आवश्यकता रहेगी। कुल मिलाकर आपको कठिन परिश्रम करने पर ही आपको मनचाही सफलता और सम्मान की प्राप्ति संभव हो पाएगी। 
विज्ञापन


व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में अपेक्षा के अनुसार लाभ तो होगा लेकिन खर्च उससे कहीं ज्यादा होगा। कहने का तात्पर्य यह कि आपको इस सप्ताह आय-व्यय के संतुलन को साधना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपकी सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे इस दौरान अपने खानपान और दिनचर्या के साथ स्वजनों के साथ संबंध को ठीक रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण मन थोड़ा चिंतित रहेगा। परिवार के किसी बुर्जुग सदस्य की खराब सेहत भी आपकी चिंता कारण बनेगी। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए भी निकालें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें