फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope( 14 to 20 October): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Oct 2024 03:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptaaik Kumbh Rashifal:यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी ये मनोकामना पूरी होती हुई नजर आएगी। इष्टमित्रों एवं परिजनों की मदद से आप व्यवसाय का विस्तार कर पाएंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि 

विज्ञापन

करियर और कारोबार के लिए यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। इस दौरान आपका फोकस अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होता नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी ये मनोकामना पूरी होती हुई नजर आएगी। इष्टमित्रों एवं परिजनों की मदद से आप व्यवसाय का विस्तार कर पाएंगे। 
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहने वाा है। उन पर अधिकारीगण पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के अंत तक आपकी झोली में कोई महत्वपूर्ण पद या कोई अहम जिम्मेदारी आ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। घर के किसी सदस्य का विवाह तय होने से खुशियों का माहौल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। माता से कोई विशेष आशीर्वाद या गिफ्ट मिल सकता है। जब कभी आप अपने आपको असमंजस की स्थिति में पाएंगे आपके इष्टमित्र सलाह और मदद देने के लिए तैयार नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें