फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (14 to 20 October): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Oct 2024 03:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Makar Rashifal: यदि आपका भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो उसे दूर करने के के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल न रहने से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको सीनियर और जूनियर का सहयोग और समर्थन अपेक्षाकृत कम ही मिल पाएगा। यदि आपका भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो उसे दूर करने के के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह स्पष्टवादिता से बचने की जरूरत रहेगी। भूलकर भी किसी के सामने उस सच्चाई को बयां करने की गलती न करें जिससे दूसरा व्यक्ति आहत हो। इसी प्रकार लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का ख्याल रखें कि हास करते-करते किसी का उपहास न हो जाए, अन्यथा वर्षों से चले आ रहे संबंध टूट सकते हैं या फिर उसमें दरार आ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार से जुड़े अहम फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह आप अपने कागजी काम समय पर निबटा लें अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ सावधानी के साथ बात व्यवहार करें अन्यथा लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें