फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kark Rashifal 2022: कर्क राशि वालों के लिए साल के किस महीने में होगा भाग्योदय, पढ़ें कर्क भविष्यफल 2022

Sat, 25 Dec 2021 03:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cancer Horoscope/Kark Rashifal 2022: अगस्त- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, उच्चाधिकारियों से सहयोग, लिए गए निर्णय भी सराहनीय। सितंबर- परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग, अपने साहस के बल पर होंगे कामयाब, योजनाएं गोपनीय रखें। अक्टूबर- विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर, संतान के दायित्व की पूर्ति, नवदंपत्ति के लिए प्रादुर्भाव के भी योग। 
विज्ञापन
Cancer Horoscope 2022: आपके लिए सफलताओं का ग्राफ 75 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cancer Horoscope/Kark Rashifal 2022

विज्ञापन

कर्क राशिफल 2022
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशिफल- स्वभाव और चुनौतियां 2022

आप सामान्य कद-काठी के, धर्मात्मा, गुरुजनोंके प्रिय, भावनाओं के वेग में बह जाने वाले, बुद्धिमान, घूमने फिरने के शौकीन और जल के प्रेमी होते हैं धन-धान्य से परिपूर्ण सुखद जीवन भौतिक यापन करते हैं किन्तु प्रेम संबंधी मामलों अस्थिरता एवं दांपत्य जीवन में कमी रह जाती है। इस वर्ष गृह-गोचर काफी उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे फिर भी सरकारी विभागों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए  आवेदन करने की दृष्टि से अच्छा अवसर है। 13अप्रैल से बृहस्पति के मीन राशि में चले जाने के फलस्वरूप धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। 29 अप्रैल से 12 जुलाई के मध्य शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आप पर इनकी ढैय्या का संचार होगा और नई नई  चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इन सबके बावजूद सफलताओं का ग्राफ 75 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें- कर्क राशिफल 2022
 

माह के सितारे

जनवरी- शासनसत्ता का सहयोग, वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना बेहतर।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी- कोर्ट कचहरी के निर्णय पक्ष में, संतान के दायित्व की पूर्ति, नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
मार्च- विद्यार्थियों के लिए माह बेहतरीन, नए कार्य व्यापार में उन्नति के योग, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
अप्रैल- धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि बढ़ेगी, यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, विदेश यात्रा के भी योग।
मई- नीचा दिखाने वाले गुप्तशत्रु परास्त होंगे, अधिक कर्ज देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना।
जून- प्रतियोगिता में सफलता के योग, प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी, संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
जुलाई- अत्यधिक भागदौड़ और विलासिता पर खर्च, नौकरी में पदोन्नति, नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग।
अगस्त- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, उच्चाधिकारियों से सहयोग, लिए गए निर्णय भी सराहनीय।
सितंबर- परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग, अपने साहस के बल पर होंगे कामयाब, योजनाएं गोपनीय रखें।
अक्टूबर- विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर, संतान के दायित्व की पूर्ति, नवदंपत्ति के लिए प्रादुर्भाव के भी योग। 
नवंबर- जमीन जायदाद का लाभ, वाहन खरीदने के भी योग, मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति।
दिसंबर- वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा, भाग्य वृद्धि होगी, शीर्ष नेतृत्व से संबंध और मजबूत होंगे।

उपाय- अशुभ ग्रहों के दुष्प्रभाव में कमी आए और शुभ ग्रहों के प्रभाव में निरंतर वृद्धि होती रहे, इसके लिए शहद, दही, घी, गुलाब जल अथवा मिश्री से मिले हुए दूध से रुद्राभिषेक करें।

22 जून से 21 जुलाई 
इन तारीखों के मध्य जन्म लेने वाले जातक कर्क राशि के अंतर्गत आते हैं जिसके स्वामी चंद्रमा और मूलांक 2 है। नए वर्ष का  मूलांक 6 है। जिसके स्वामी शुक्र है, चंद्रमा और शुक्र की आपस में व्यावहारिक समानता है। आप शांत स्वभाव सरल व्यक्तित्व  के धनी हैं। कई बार ऐसे संकल्प भी कर लेते हैं जिनको पूरा करना आपके लिए कठिन रहता है। किसी का दबाव सहन नहीं कर पाते और कई बार भावनाओं में बहकर ऐसा निर्णय ले लेते हैं जिसके कारण बाद में उलझ जाते हैं। समुद्री वस्तुओं का व्यापार, शिपिंग का कारोबार, खाने-पीने का होटल रेस्टोरेंट, टूरिज्म, सुगंधित पदार्थों का व्यापार तथा जनसंपर्क से संबंधित कोई भी कार्य करने में निपुण होते हैं। इन्हीं से संबंधित क्षेत्रों में कार्य करने से आपको अधिक सफलता मिलती है। 

शुभ अंक- 2
शुभ तारीखें- 2, 11, 20, 29
शुभ माह- फरवरी, जुलाई और नवंबर
शुभ दिन- सोमवार बुधवार और रविवार 
शुभरत्न- मोती,  मूंगा और पुखराज

लेखक: पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें