फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर माह में सबसे बड़ा गोचर, इन राशियों को होगा बंपर लाभ और चमक उठेगी किस्मत

Sat, 05 Sep 2026 07:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दिसंबर 2026 को राहु कुंभ से मकर राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। 
विज्ञापन
राहु गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना गया है और यह हमेशा उल्टी चाल से चलते हैं। राहु एक राशि में करीब 18 महीने तक गोचर करते हैं और साल 2026  के अंत यानी दिसंबर में गोचर करेंगे। 5 दिसंबर को राहु कुंभ से मकर राशि में परिवर्तन करेंगे। साल के अंत में राहु के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं राहु के गोचर करने से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन


सिंह राशि पर राहु के गोचर का प्रभाव
- दिसंबर में राहु के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों के जीवन में सुखद बदलाव आएगा।
- आपको अपनी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। 
- कामकाज के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। 
- धन के मामले में आपको अचानक लाभ हासिल होगा। 

वृश्चिक राशि पर प्रभाव
- साल के अंत में राहु का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए राहत लेकर आ सकता है।
- आपके रुके हुए काम रफ्तार के साथ आगे बढ़ेंगे। 
- आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 
- नौकरी-बिजनेस से जुड़े मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। 
- जल्दबाजी में आपको निवेश करने से बचना होगा। 

मीन राशि पर राहु के गोचर का प्रभाव
- मीन राशि वालों के लिए राहु का गोचर बहुत ही खास रहेगा। 
- इस दौरान आपको तनाव और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 
- लंबे समय से आपको अच्छा फायदा होता हुआ दिखाई देगा। 
- अचानक से धन प्राप्ति के अच्छे योग दिखाई पड़ रहे हैं। 

राहु दोष से बचने के उपाय
-शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार हर समय मदद करें। 
- किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें।

बुध गोचर 2026: 7 सितंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 20 दिनों तक रहेंगे करियर और धन लाभ के योग
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें