राहु-केतु दोष उपाय
राहु केतु दोष से बचने के लिए नीचे दिए गए उपायों को करना चाहिए। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
- राहु ग्रह का रत्न गोमेद है। कुंडली में राहु दोष होने पर इस रत्न को शनिवार के दिन धारण करना चाहिए।
- राहु के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए नीले रंग के कपड़े पहनें और केतु दोष होने पर गुलाबी रंग के कपड़े पहनें।
- राहु केतु ग्रह की शांति के लिए घर पर भगवान श्रीकृष्ण की ऐसी तस्वीर रखें, जिसमें वे शेषनाग के ऊपर नृत्य कर रहे हों।
- इस तस्वीर की प्रतिदिन पूजा करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इस उपाय से भी उग्र राहु-केतु शांत होते हैं।
- राहु-केतु का दुष्प्रभाव कम करने के लिए रुद्राक्ष की माला से पंचमुखी शिवजी के सामने बैठकर ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
- कुंडली में राहु को शुभ बनाने के लिए शनिवार के दिन व्रत करें, कुल 18 शनिवार तक व्रत रखे जाते हैं। साथ ही शनिवार के दिन काले वस्त्र पहने और ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः मन्त्र का जाप करें।
- कुंडली में केतु का शुभ फल प्राप्त करने के लिए ॐ क्र केतवे नमः मन्त्र का 11 माला या 05 माला जप करें।
- राहु और केतु को खुश करने के लिए पितृपक्ष में रोज पीपल के पेड़ पर जल के साथ मिठाई या भोजन चढ़ाएं।