फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु का कुंभ राशि में परिवर्तन, इन 10 लक्षणों से पहचानें आपका राहु कमजोर या नहीं

Mon, 19 May 2025 04:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया और भ्रम माना गया है। राहु के खराब होने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
राहु कुंभ में गोचर हुए हैं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rahu Gochar 2025: ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह और धर्म ग्रंथों में राहु को असुर माना गया है। राहु को दैत्यों का सेनापति और आध्यात्म, अचानक लाभ, कष्ट, जुआं और पाप कर्म का कारक माना गया है। राहु हमेशा ही वक्री चाल से चलते हैं और एक से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब 18 महीनों का समय लेते हैं। राहु इस वर्ष 18 मई 2025 को मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं और राहु शनि के मित्र की भूमिका में रहते हैं। वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना जाता इसलिए यह जिस किसी राशि में या ग्रह के साथ होते हैं उनके जैसे ही परिणाम देने लगते हैं। राहु कलयुग के देवता हैं और आज के समय जितने भी आधुनिक संचार के माध्यम हैं उन सब पर राहु ग्रह का ही प्रभाव देखने को मिलता है। राहु मिथुन राशि में उच्च के माने जाते हैं जबकि धनु राशि में नीच के माने जाते हैं। राहु बुध, शुक्र और शनि के साथ मित्रता का व्यवहार रखते हैं जबकि सूर्य और चंद्रमा के ये शत्रु होते हैं। वहीं मंगल और गुरु के साथ सम का व्यवहार रखते हैं। 

विज्ञापन


Rahu Gochar 2025: आज राहु का कुंभ राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन


जिन लोगों की कुंडली में राहु शुभ स्थान पर होते हैं वे व्यक्ति को सभी तरह के सुख और भोग-विलास की चीजों से संपन्न करते हैं। अगर किसी की कुंडली में राहु लग्न भाव में होता है तो व्यक्ति बहुत ही सुंदर और आकर्षक होता है। राहु के लग्न भाव में होने से व्यक्ति बहुत ही पराक्रमी और साहसी होता है। ऐसे लोगों का समाज में मान-सम्मान प्राप्त है। लेकिन राहु के लग्न भाव ने होने से ऐसे जातकों को वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति नहीं कर पाता है। राहु से लोग बहुत ही डरे और सहमे होते हैं। आइए जानते हैं कमजोर राहु को कैसे पहचानें। 
विज्ञापन


Lucky Zodiac Signs: शनि-राहु की युति अब हुई खत्म, इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

कमजोर राहु के 10 लक्षण
1- किसी जातक के जीवन में अगर राहु अशुभ है तो उसके घर में बनी सीढ़ियों का अक्सर टूटकर गिरना या फिर बार-बार बदलाव करना कमजोर राहु के लक्षण हैं। 
2- अगर घर की दहलीज या फिर चौखट का दब जाना अच्छा नहीं माना जाता है। 
3- जिन लोगों के घरों में शौचालय साफ-सुथरा नहीं रहता उनका राहु कमजोर होता है। 
4- अगर किसी घर का नैऋत्य कोण में कोई कमी है तो यह कमजोर राहु की निशानी है। 
5- जो लोग अक्सर भूतकाल में घटित घटनाओं के बारे में सोचते हैं और भविष्य की कल्पना में ही डूबे रहते हैं उनका राहु कमजोर होता है। 
6- जो लोग अक्सर रात को पेट बल पर सोते हैं। उनके लिए राहु अच्छा नहीं माना जाता है। 
7- अगर कोई व्यक्ति तंत्र-मंत्र और काला जादू में उलझा रहता है उसका राहु अशुभ होता है। 
8- जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती और रात को सपने ज्यादा देखते हैं उनका राहु कमजोर होता है। 
9- बात-बात में डर जाना और किसी काम में बेचैनी बने रहना कमजोर राहु की निशानी है। 
10- जो लोग किसी निर्णय तक पहुंचने में बार-बार सोचते हैं या फिर बदलाव करते हैं उनका राहु कमजोर होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें