पुखराज पहनने के लाभ
पुखराज रत्न को बृहस्पति ग्रह का रत्न माना जाता है। इसलिए इसे धारण करने से जातक के धन में वृद्धि होती है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति की पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। माना जाता है कि धार्मिक विषयों में रुचि रखने वालों के लिए यह रत्न और भी लाभकारी होता है। इस रत्न को पहनने से करियर में सफलता मिलती है और ज्ञान में भी वृद्धि होती है।
पुखराज रत्न को धारण करने की विधि व नियम
पुखराज रत्न को धारण करने के लिए बृहस्पतिवार का दिन बेहद शुभ है। 5 से 7 कैरेट के पुखराज को हमेशा सोने की अंगूठी में जड़वाकर धारण करना चाहिए। इसे पहनने के लिए सबसे पहले अंगूठी को दूध के साथ गंगाजल मिलाकर उसमें डाल दें। उसके बाद शक्कर और शहद के घोल में इस रत्न को डाल दें। इसके बाद बृहस्पति देव की पूजा करें और फिर ' ऊं ब्रह्म बृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें। पूजा करने के बाद अपनी अंगूठी को बृहस्पति देव के चरणों से स्पर्श के लिए रखें। बाद में आप इसे धारण कर लें।
किस राशि को मिलेगा इससे लाभ
किसी भी रत्न को राशि के अनुसार ही पहनना चाहिए। वहीं मिथुन राशि, कन्या राशि और वृषभ राशि वालों के लिए पुखराज रत्न को शुभ माना जाता है। हालांकि, पुखराज को हमेशा कुंडली में बृहस्पति की स्थिति के अनुसार ही धारण करना चाहिए। इसलिए इस बात का ध्यान हमेशा रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।