फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neelam Ratna: नीलम रत्न धारण करने से इन राशि वालों को मिलती हैं सफलताएं, जानिए इससे जुड़ें नियम

Thu, 25 Apr 2024 03:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Neelam Gemstone: आमतौर पर कुछ लोग अपनी उंगलियों में सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी को पहनते हैं
विज्ञापन
Neelam Ratna - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Neelam Gemstone: आमतौर पर कुछ लोग अपनी उंगलियों में सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी को पहनते हैं। इन धातुओं को पहनने का अपना अलग महत्व होता है। यह जातक की राशि पर भी निर्भर करता है कि उसे किस धातु को पहनना और किससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। वहीं कुछ लोग अपनी राशि के अनुसार रत्नों को भी धारण करते हैं। ज्योतिष के अनुसार नौ ग्रह के साथ-साथ रत्न भी हमारे लिए बेहद जरूरी है। इनमें से एक रत्न है नीलम, जो कुछ लोगों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

विज्ञापन


नीलम को शनिदेव का रत्न माना जाता है। मान्यता है यदि कोई व्यक्ति नीलम रत्न धारण करता है, तो जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान आसानी से होने लगता है। साथ ही चीजों को लेकर कम संघर्ष करना पड़ता है। जिस भी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर या अशुभ स्थित होता है। उन्हें अक्सर नीलम पहनने की सलाह दी जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि नीलम रत्न को पहनने से क्या लाभ मिलता है। साथ ही किस राशि वालों के लिए यह अधिक लाभदायक है।

विज्ञापन

इस राशि के लोग पहन सकते हैं नीलम
शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए नीलम शुभ है। इसके अलावा वृष, मिथुन, कन्या, तुला राशि के लोग भी नीलम रत्न को पहन सकते हैं।

नीलम आपके लिए अच्छा परिणाम देगा कि नहीं ?
किसी भी रत्न को धारण करने से पहले वह हमारे लिए उचित है या नहीं यह जानना बेहद जरूरी है। इसलिए नीलम पहनने से पहले एक प्रयोग किया जाता है। इस रत्न को पहने से पहले इसे एक कपड़े में लपेट कर सप्ताह भर के लिए अपने तकिए के नीचे रखें। ऐसा करने पर यदि आपको अच्छी नींद आए, तो यह आपके लिए शुभ है। इस दौरान यदि बुरे सपने दिखाई दे, तो यह आपके लिए उचित नहीं है।

नीलम रत्न को पहनने के नियम
जब भी आप नीलम रत्न को धारण करने का विचार बनाएं, तो पहले उसे गंगाजल से भरे किसी पात्र में रख दें। इसके बाद इसे शनिवार के दिन बीच वाली उंगली में इसे पहन सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान
शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। इसलिए नीलम रत्न धारण करने के बाद भूलकर भी हिंसा न करें। किसी भी व्यक्ति को परेशान न करें। इस दौरान दान करना आपके लिए शुभ है। वहीं नीलम पहने के बाद मांस और मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें