फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली में बनने वाले ये राजयोग व्यक्ति को दिलाते हैं सफलता, मिलती है प्रसिद्धि और पैसा

Thu, 31 Jul 2025 01:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj Yog in Kundli: जन्म कुंडली में बनने वाले कई तरह के योग व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। जातकों की जन्मकुंडली में कुछ ऐसे योग होते हैं जिससे व्यक्ति को अपार सफलता, धन लाभ, मान-सम्मान और तरक्की मिलती है।
विज्ञापन
कुंडली में राजयोग कैसे बनता है। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति का सटीक अध्ययन करके जातक के जीवन में भविष्य में घटने वाला घटनाओं के बारे में भविष्यवाणियां की जाती हैं। जन्म कुंडली में बनने वाले कई तरह के योग व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। जातकों की जन्मकुंडली में कुछ ऐसे योग होते हैं जिससे व्यक्ति को अपार सफलता, धन लाभ, मान-सम्मान और तरक्की मिलती है। जातक के जन्म के समय कुंडली में शुभ ग्रह कई तरह के राजयोग का निर्माण करते हैं। शुभ योग के निर्माण से व्यक्ति को धन, दौलत, वैभव और शोहरत की प्राप्त होती है। आइए जानते हैं जन्मकुंडली में बनने वाले पांच अद्भुत योगों के बारे में...
विज्ञापन


क्या होता है राजयोग
कुंडली में राजयोग बनने पर व्यक्ति के जीवन में सुख, वैभव, सपन्नता और उच्च पदों की प्राप्ति होती है। राजयोग व्यक्ति को सुख, समृद्धि और और राजपाठ दिलाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में राजयोग का निर्माण तब होता है जब लग्नेश, भाग्येश, केंद्र और त्रिकोण भाव के स्वामी ग्रहों की आपस में संबंध स्थापित होता है।

Mangal Dosh Upay: मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय, विवाह में आ रही अड़चनें होंगी दूर

धन योग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में धन योग तब बनता है जब कुंडली का दूसरा, पंचम, नवम और एकादश भाव का स्वामी ग्रह अच्छी स्थिति हो। धन बनने से जातकों के जीवन में आर्थिक तरक्की होती है और धन की कमी कभी भी नहीं होती है। धन योग बनने से व्यक्ति बहुत ही ऐशोआराम के साथ जीवन व्यातीत करता है। 

Numerology: रक्षाबंधन पर इन 5 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, नई नौकरी और तरक्की के योग

गजकेसरी राजयोग
विज्ञापन

जब किसी जातक की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा केंद्र भाव में हों तब गजकेसरी राजयोग बनता है। गजकेसरी राजयोग बनने पर व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान, धनी और प्रतिष्ठित होता है। ऐसा जातक अपने गुण और मेहनत से जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता को प्राप्त करता है। 

विपरीत राजयोग 
विपरीत राजयोग की गिनती अच्छे योगों में होती है जब कोई पापी ग्रह कुंडली के छठे, आठवें और बारहवें भाव में मौजूद होकर शुभ फल प्रदान करता है तो विपरीत राजयोग बनता है। इस राजयोग के बनने के कारण व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों में अच्छी सफलता मिलती है। व्यक्ति कड़ी मेहनत करने के बाद बड़े मुकाम को हासिल करता है। 

Second Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा का साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

धर्मा कर्माधिपति राजयोग 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में नवम और दशम भाव के स्वामी ग्रह एक साथ आते हैं तो धर्म कर्माधिपति योग बनता है। इस राजयोग के बनने पर व्यक्ति उच्च पदों की प्राप्ति होती है और भाग्यशाली होता है। ऐसा जातक जीवन में बहुत तरक्की और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें