फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन चार राशि वालों को होगा विशेष लाभ

Mon, 27 Apr 2020 01:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मई के महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलते हैं, सूर्य को एक महीना लगता है जबकि शनि ढाई साल में राशि बदलते हैं। मई के महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। जिसमें सूर्य, मंगल और बुध प्रमुख है। 4 मई को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। 9 मई को वृषभ राशि में बुध का गोचर होगा जबकि सूर्य को गोचर 14 मई को होगा। आइए जानते हैं इन तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा।
विज्ञापन


 मेष- मई में तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर मेष राशि के जातकों पर पड़ेगा।

वृष- आपके लिए शुभ संकेत है। परेशानियो का अंत और लाभ कमाने के अवसर अब प्राप्त होंगे।

मिथुन- आप के ऊपर मिला-जुला असर रहेगा। परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है।

कर्क-  यह गोचर सामान्य रहेगा। जीवन में उठा-पटक बनी रहेगी। नौकरी में समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

सिंह- जीवन में बदलाव देखने के मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहा है। आपके लिए मई महीने के ग्रहों का गोचर शुभ फलदायी रहेगा।

कन्या- धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कन्या राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन शुभ रहेगा।

तुला- आपके लिए तीन बड़े ग्रहों का परिवर्तन परेशानियां लेकर आने वाला है।

वृश्चिक-मिला-जुला असर देखने को  मिलेगा। परिवार मे तनाव हो सकता है। काम-धंधे में निराशा हो सकती है।

धनु- आपके लिए सतर्क रहने का समय है। मुश्किले आपकी परेशानी को बढ़ा सकती हैं। किसी को पैसा उधार न दें।

मकर- आर्थिक हानि से कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगेगी। वाहन को सावधानी से चलाएं। वाद-विदाद हो सकता है।

कुंभ- आपके लिए संकेत अच्छे नहीं हैं। पैसे की समस्या आपके सामने खड़ी हो सकती है। ज्यादा नुकसान से अपना धैर्य ना खोएं।

मीन- किसी करीबी से परेशानियां मिल सकती है। आपके लिए मई महीने के तीन बड़े ग्रह गोचर शुभ नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें