फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिनों तक बुध रहेगा अस्त, संभलकर रहें सात राशि के लोग

Thu, 23 Apr 2020 06:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
24 दिनों तक बुध अस्त रहने के बाद 14 मई को दोबारा उदय होगा
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, कौशल, आर्थिक लेन-देन और विद्या का कारक ग्रह माना गया है। 20 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर करते हुए अस्त हो गया है। 24 दिनों तक बुध अस्त रहने के बाद 14 मई को दोबारा उदय होगा। ज्योतिष शास्त्र में जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो इसका असर कई जातकों पर पड़ता है। बुध के अस्त होने से कई राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



मेष राशि- निवेश संबंधित मामलों में समझदारी से निर्णय लें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। 

वृष राशि- बुध का अस्त होना वृष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आप सतर्क रहें।

मिथुन राशि- आर्थिक परेशानियां आने की संभावना है। आपको पैसों के लेन-देन में बहुत अधिक सतर्कता बरतनी होगी।

कर्क राशि- नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय समझदारी से निर्णय लेने का समय है। बहुत ज्यादा किसी पर विश्वास न करें। धोखा मिल सकता है।

सिंह राशि- पुराना लेन देन का निपटारा होगा। किसी अच्छी योजना पर काम कर सकते हैं। नौकरी में आपके लिए समय सकारात्मक रहेगा।

कन्या राशि- आपके लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। नौकरी या बिजनेस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड सकता है।

तुला राशि- कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। निवेश करने में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि- धन हानि होने की संभावना है। नया निवेश या काम शुरू करने में सावधानी बरतें।

धनु राशि- आपका कामकाज प्रभावित रहेगा। वाद-विवाद से बचे।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए हानि की संभावना है।

कुंभ राशि- आपकी बचत प्रभावित रहेगी। संभलकर रहें। लेन-देन में कुछ अड़चने आ सकती है।

मीन राशि- वाद-विवाद से बचें। सोच-समझकर ही किसी कार्य में हाथ लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें