Today Tarot Reading Of Meen Rashi: मीन राशि को ज्योतिषीय क्रम में बारहवीं और अंतिम राशि माना जाता है। पारंपरिक रूप से इसका स्वामी बृहस्पति ग्रह है, जबकि आधुनिक ज्योतिष में इसे नेपच्यून से भी जोड़ा जाता है। इस राशि का चिन्ह दो मछलियों का होता है, जो एक-दूसरे की विपरीत दिशा में तैरती हुई दिखाई देती हैं। यह प्रतीक दर्शाता है कि मीन राशि के जातक आध्यात्मिकता और भौतिकता—दोनों के बीच गहरा संतुलन बनाए रखते हैं। उनके भीतर गहरी संवेदनशीलता, रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता होती है, जो उन्हें कला, संगीत, लेखन, सेवा कार्य, योग, चिकित्सा और आध्यात्मिक क्षेत्रों में विशेष रूप से सक्षम बनाती है। मीन राशि वाले भावनाओं से प्रेरित होकर मानवीय मूल्यों का सम्मान करते हैं और रचनात्मक कार्यों में उन्हें विशेष संतुष्टि मिलती है।
टैरो कार्ड्स द्वारा दिन का मार्गदर्शन
टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं—इनमें 22 मेजर आर्काना और 56 माइनर आर्काना कार्ड शामिल होते हैं। इन्हीं कार्ड्स की प्रतीकात्मकता के आधार पर सभी राशियों के लिए दैनिक टैरो भविष्यफल तैयार किया जाता है। आज, 29 मई को टैरो कार्ड्स मीन राशि के लिए क्या संदेश दे रहे हैं, चलिए जानते हैं।
मीन राशि के लिए उपाय
- गुरुवार के दिन उपवास रखने का विशेष महत्व है।
- पीले वस्त्र पहनें और "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जप करें।
- पीले फूल, केला, हल्दी और चने की दाल का दान इस दिन विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।