फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham Rajyog 2025: शनि-शुक्र के योग से बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Mon, 07 Jul 2025 07:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र ग्रह 26 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं और शनि देव मीन राशि में पहले से गोचर हैं। इस तरह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
नवपंचम राजयोग - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं जिससे दूसरे ग्रहों के साथ युति भी बनाते हैं। इस युति के बनने पर कुछ शुभ तो कुछ अशुभ योग का निर्माण होता है। जातक के जीवन में शुभ ग्रहों के प्रभाव से अच्छा फल वहीं अशुभ युति के प्रभाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें जुलाई माह में दो ग्रहों के संयोग से नवपंचम राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल शुक्र ग्रह 26 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं और शनि देव मीन राशि में पहले से गोचर हैं। इस तरह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। नवपंचम राजयोग को शुभ योगों में माना जाता है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी वे राशियां होंगी भाग्यशाली। 

विज्ञापन


वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। आपको लाभ के अच्छे और शानदार मौके मिल सकते हैं। आपकी कुंडली में शनिदेव लाभ भाव और शुक्रदेव धन भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में आपको लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए आज नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ आपको अपनी वाणी के प्रभाव से मान-सम्मान में इजाफा होगा। 

Rashifal: इस सप्ताह इन राशि वालों पर बरसेगी ग्रहों की विशेष कृपा, करियर से लेकर व्यापार में होगा लाभ
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। शुक्रदेव आपकी राशि से लग्न भाव में जबकि शनि देव आपकी दशम भाव में होंगे। इस तरह से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में कुछ अच्छा मुनाफा और डील हासिल हो सकती है।
विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और करियर में तरक्की

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शनिदेव जहां आपकी कुंडली के धन भाव वहीं शुक्र आपके पंचम भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में आपको अचानक धनलाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। कुछ योजनाएं कामयाब होंगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम और विवाह से संबंधित मामले आपके पक्ष में करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें