फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जून को बन रहा है सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त, उठा सकते हैं इस मौके का फायदा

Sun, 17 Jun 2018 11:40 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्र होते हैं जिसमें पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों में बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा शुभ नक्षत्र साल में बहुत ही कम आता है। साल 2018 में केवल 3 रवि पुष्य और 2 गुरु पुष्य योग बन रहे हैं। भगवान राम का जन्म भी इसी नक्षत्र में ही हुआ था इसलिए यह नक्षत्र बहुत शुभ और लाभकारी होता है।

विज्ञापन


जब पुष्य नक्षत्र रविवार के दिन आता है तो उसे रवि पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। इस नक्षत्र में सभी तरह के शुभ कार्य किया जा सकता है।  साल 2018 का पहला रवि पुष्य का शुभ संयोग 22 अप्रैल और 20 मई 2018 को बना था। और अब 17 जून 2018  को यह शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके अलावा गुरु पुष्य योग भी बनता है  जो साल मे 2 से 3 बार ही आता है। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़े तब इस तरह का योग बनता है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में किया गए सारे कार्य पूरे हो जाते हैं। पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। इसलिए इस नक्षत्र में शुभ कार्य करने पर फलदायी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें