फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: घर में नहीं रुक रहा धन, जानें कौन सा दोष है जिम्मेदार

Wed, 26 Nov 2025 11:16 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

घर में धन आता है और चला जाता है। यानी पैसा तो खूब आता है, लेकिन किसी न किसी वजह से वो खर्च भी हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है और लाख कोशिश करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिक पाता है, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
Astro Tips - फोटो : Amar Ujala
Astro Tips To Remove Vastu Dosh: घर में पैसे न टिकने के कई कारण हो सकते हैं। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि वे बहुत मेहनत करके पैसा कमाते हैं, लेकिन ये पैसा उनके पास ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता है। घर में धन आता है और चला जाता है। यानी पैसा तो खूब आता है, लेकिन किसी न किसी वजह से वो खर्च भी हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है और लाख कोशिश करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिक पाता है, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि हमारे घर में कुछ ऐसे वास्तु दोष या चीजें होती हैं, जिनकी वजह से भी घर में पैसा नहीं रुकता है। वास्तु दोष की वजह से व्यक्ति चाहकर भी धन का संचय नहीं कर पाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन वजहों से घर में पैसा नहीं रुकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
रसोई घर - फोटो : Freepik
रसोई की गंदगी

वास्तु के अनुसार रसोई घर की सफाई  स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आवश्यक होती है। रात के समय रसोई में जूठे बर्तन छोड़ना या रसोई को साफ-सुथरा न रखना मां लक्ष्मी को नाराज कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
तिजोरी - फोटो : Adobe stock
तिजोरी और अलमारी की गलत दिशा

तिजोरी या अलमारी को घर में गलत दिशा में रखने से आर्थिक तंगी हो सकती है। इन्हे गलत दिशा में रखना वास्तु दोष का कारण भी बन सकता है, जिससे घर में पैसा नहीं टिकता है। 

4 of 6
टूटी हुई चीजें - फोटो : Freepik
टूटी हुई चीजें

घर में टूटी-फूटी अलमारी, कंघी या टूटे हुए बर्तन रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि घर में मौजूद हर वस्तु ऊर्जा उत्पन्न करती है। जब यही चीजें टूट जाती हैं या बेकार हो जाती हैं, तो वे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं, जो आर्थिक तंगी को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
झाड़ू - फोटो : Adobe Stock
घर की सफाई

घर की उत्तर दिशा में गंदगी या नकारात्मक ऊर्जा का होना आर्थिक समृद्धि में बाधा डाल सकता है। वहीं झाड़ू को छिपाकर और लिटाकर रखना चाहिए, न कि खुला छोड़ना चाहिए ताकि वह किसी की नज़र में न आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टपकता नल - फोटो : Freepik
टपकता नल या रुकी हुई घड़ी

घर में टपकता नल अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह धन के रिसाव, फिजूलखर्ची और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। वहीं रुकी हुई घड़ी का होना भी एक वास्तु दोष माना जाता है। जिससे घर में पैसा नहीं टिकता है। 






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें