फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Uday 2025: वाणी और व्यापार के कारक बुध होंगे उदित, इन राशि वालों को बदल सकता है भाग्य

Sat, 09 Aug 2025 05:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mercury Uday 2025: ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, संवाद, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध के उदय होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
बुध ग्रह होंगे उदय - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mercury Uday 2025: 09 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है और इसी दिन ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुधदेव उदय होंगे। ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, संवाद, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध के उदय होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। बुध ग्रह के उदय होने कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन राशि वालों के भाग्य में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपको धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां जिन्हे बुध के उदय होने का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


कन्या राशि
बुध ग्रह का अस्त अवस्था से उदय होना कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। यह आपकी राशि से 11वें स्थान पर उदय होंगे। ऐसे में आपकी आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। आय के अतिरिक्त स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं उनके लिए मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। 

Trigrahi Yog 2025: अगस्त में त्रिग्रही योग का संयोग, इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का उदय होना बहुत ही अच्छा और अनुकूल साबित होगा। बुध ग्रह आपके पहले भाव से उदय होंगे होंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता में निखार देखने को मिलेगा। जो लोग पार्टनरशिप में काम करते हैं उनके लिए बुध का उदय होना बहुत ही अच्छा साबित होगा। करियर में एक नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का उदय होना करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही लाभकारी साबित होगा। बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव में उदित होने वाले हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग व्यापार में हैं उनके लिए नया अवसर मिल सकता है। 

Weekly Lucky Rashifal: अगस्त का नया सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, बनेंगे सभी अटके काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें