मई का महीना ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। मई माह में कुल मिलाकर 6 ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन 6 ग्रहों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण देवगुरु बृहस्पति और राहु-केतु भी होंगे। गुरु और राहु-केतु के मई माह में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मई माह में किन-किन ग्रहों का गोचर होगा।
मई माह में ग्रहों का गोचर
बुध गोचर
ग्रहों का राजकुमार और बुद्धि, वाणी और संचार के कारक ग्रह बुध 07 मई को को मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद इसी माह 18 मई को ये मेष राशि में अस्त हो जाएंगे। अस्त के बाद बुध 23 मई को शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। मई माह में दो बार बुध के राशि परिवर्तन करने से मिथुन, सिंह, कर्क, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा।
सूर्य गोचर
आत्मा के कारक ग्रह सूर्य 14 मई को शुक्रदेव की राशि वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
गुरु गोचर
देवगुरु बृहस्पति करीब 13 महीनों के बाद 14 मई को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश करने के साथ ही ये यहां अतिचारी हो जाएंगे। गुरु का मिथुन राशि में गोचर देश-दुनिया के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। देवगुरु बृहस्पति के गोचर करने से मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए मई का महीना शुभ रहेगा।
राहु गोचर 2025
गुरु के गोचर करने के बाद 18 मई को पापी और छाया ग्रह राहु मीन राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से दुनिया में तनाव, रोग और महामारी का प्रकोप रहेगा। वहीं अगर राहु के गोचर करने से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव की बात करें तो मेष, वृषभ, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।
केतु गोचर 2025
18 मई को केतु का गोचर शाम 05 बजकर 08 मिनट पर सिंह राशि में होगा। केतु के गोचर का व्यापक प्रभाव देश-दुनिया में देखने को मिलेगा।
शुक्र गोचर 2025
31 मई 2025 को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। इससे चार राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। ये राशियां होंगी- मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ।