फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2025: मंगल का धनु राशि में परिवर्तन, जानें कुंभ राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Sat, 13 Dec 2025 12:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2025: मंगल का धनु राशि में गोचर का कुंभ राशि के जातकों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव आइए जानते हैं। 
विज्ञापन
मंगल गोचर 2025 - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगल का धनु राशि में गोचर
विज्ञापन

मंगल का गुरु की राशि धनु में गोचर कई राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपको बता दें कि मंगल का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करीब 45 दिनों के अंतराल पर होता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को योद्धा और साहस का प्रतीक माना जाता है। 07 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को उग्र ग्रह माना जाता है। साथ ही मंगल को साहस, युद्ध, पराक्रम, रक्त, शौर्य और जमीन का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

कुंभ राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए साहस, युद्ध, भूमि और रक्त के कारक ग्रह मंगल तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं और 7 दिसंबर के बाद मंगल का धनु राशि में गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में हुआ है। यह गोचर आपके लिए बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नई-नई तरह की योजनाएं सफल होंगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। करियर में आपको इस दौरान किसी ऊंचे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके काम की सराहना होगी और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। आय में इजाफा होगा और बचत करने में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में साथी संग अच्छा सामंजस्य बरकरार रहेगा। 
विज्ञापन


ज्योतिष में मंगल ग्रह 
 - वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को सातवीं पूर्ण द्दष्टि के अलावा चौथे और आठवीं विशेष द्दष्टि प्राप्त है। 
- कुंडली में मंगल दोष होने पर व्यक्ति के विवाह और दांपत्य जीवन में तरह-तरह की परेशानियां आती हैं। मंगल दोष होने पर विवाह में देरी होती है।
- अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में अगर मंगल पहले, चौथे, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में बैठे हुए हो तो कुंडली में मांगलिक दोष  होता है।
- जिन व्यक्तियों के लग्न में मंगल ग्रह होते हैं वे सुंदर, तेज और ऊर्जावान होते हैं। लग्न में मंगल के होने पर व्यक्ति बहुत ही निडर, साहसी, खतरों का सामना करने वाला और पराक्री होता है। ऐसे व्यक्ति गुस्से वाला होता है और किसी भी तरह के दबाव में जल्दी नहीं आता है। ऐसे जातकों का करियर क्षेत्र सेना और पुलिस में होता है। 
- अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल बली होता है तो व्यक्ति के अंदर ऊर्जा और निडरता रहती है। ऐसा व्यक्ति अपने भाई-बहनों को तरक्की भी दिलाते हैं। 
- कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर व्यक्ति किसी न किसी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। मंगल के कमजोर या पीड़ित होने पर व्यक्ति के शत्रु हावी होते हैं। इसके अलावा कर्ज और जमीन संबंधी विवादों का सामना भी करना पड़ता है। 
- मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी होते हैं। मेष राशि में मंगल ताकतवर हो जाते हैं। इस राशि में वो मूल त्रिकोण कहलाते हैं वहीं वृश्चिक राशि में स्वराशि के होते हैं। तीसरे, छठे और एकादश भाव में विराजमान मंगल को बेहद बलवान माना गया है।
विज्ञापन

- मंगल चंद्रमा, गुरु और बुध के साथ बेहद शुभ परिणाम देते हैं लेकिन सूर्य, राहु और शनि के साथ ये अशुभ हो जाते हैं।
- शुक्र के साथ मंगल की युति होने पर व्यक्ति में चरित्र दोष होता है। 
- दशम भाव में सूर्य-मंगल-राहु की युति से जातक को कोई बड़ा पद दिलाने में कामयाब होते हैं। दशम भाव में मंगल सबसे अधिक बलवान होकर सबको साथ लेकर के चलते हैं। 
- लग्न और सप्तम भाव में मंगल के होने पर व्यक्ति अंहकारी होता है। 
- कुंडली के दूसरे और आठवें भाव में मंगल के होने पर व्यक्ति अपने परिवार को ज्यादा सुख नहीं दे पाता है।

Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Taurus Rashifal 2026: वृष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें