फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavya Rajyog 2025: शुक्र के गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, इन तीन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Wed, 29 Oct 2025 12:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Malavya Rajyog 2025: 02 नवंबर को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग का विशेष महत्व होता है। इस योग के प्रभाव के चलते कई राशियों के भाग्य चमक सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Malavya Rajyog - फोटो : amar ujala
Malavya Rajyog 2025:  ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का खास महत्व होता है। ग्रह जब-जब राशि परिवर्तन करते हैं या फिर अपनी चाल में बदलाव करते हैं इसक व्यापक असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के ऊपर देखने के को मिलता है। ग्रहों का स्वामित्व राशियों पर होता है ऐस में ग्रह समय-समय पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में गोचर करते हुए शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं। आज हम आपको सुख और वैभव देने के वाले ग्रह शुक्र से बनने वाले राजयोग और इसके प्रभावों पर बात करेंगे। 02 नवंबर को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग का विशेष महत्व होता है। इस योग के प्रभाव के चलते कई राशियों के भाग्य चमक सकते हैं। इनके करियर-कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
 
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। 02 नवंबर 2025 को शुक्रदेव आपकी राशि से सातवें भाव में संचरण कर रहे हैं। सप्तम भाव में आपकी राशि से शुक्र का गोचर साझेदारी व्यापार और वैवाहिक जीवन के लिए शानदार और अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी संग अच्छा तालमेल बना रहेगा। जो लोग किसी के साथ मिलकर कोई काम-धंधा करते हैं उनके लिए नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर एक नई तरह की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही सकारात्मक साबित हो सकता है। 02 नवंबर को शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में धनु राशि के जातकों की आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं आज उनको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। जो लोग किसी निवेश या फिर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम करते हैं उनको इससे जुड़ा बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

Shani Margi 2025: नवंबर में कर्मफलदाता शनि होंगे मार्गी, इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की

विज्ञापन

4 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का तुला राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग बनेगा जिससे इस राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी और धन लाभ होने के अच्छे आसार हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह आपकी राशि में बना मालव्य राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। जीवनसाथी संग बेहतर तालमेल रहेगा। जो लोग नई नौकरी, वाहन और संपत्ति की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं उनको लाभ मिल सकता है। जीवन में आने वाले दिनों में स्थिरता रहेगी और पुराने निवेश से आपको फायदा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं । परिवार के सदस्यों संग अच्छा तालमेल बना रहेगा। 

Venus Transit 2025: शुक्र का मंगल के नक्षत्र में परिवर्तन, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और मिलेगा अपार धन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें