फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Rashifal 2024: मकर राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें वार्षिक राशिफल

Mon, 18 Dec 2023 02:19 PM IST
विनोद शुक्ला मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशिफल 2024
  • मकर राशि के लोगों में अच्छी संगठनात्मक क्षमता होती है। यह लोग काम के प्रति बहुत जूनूनी और समर्पित होते हैं। इस राशि के जातक अनुशासित, जिम्मेदार और व्यावहारिक प्रकृति के होते हैं। इन लोगों में गजब की तार्किक क्षमता होती है। यह लोग एक भरोसेमंद दोस्त साबित होते हैं। दूसरों की मुसीबत में यह लोग पूरा साथ देते हैं। इनमें दार्शनिकता का भाव ज्यादा होता है।
राशि स्वामी -शनि
राशि नामाक्षर -भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग -आसमानी नीला
राशि अनुकूल वार-शनिवार, बुधवार, शुक्रवार


वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि मकर राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा? 
विज्ञापन

2 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
करियर
  • इस वर्ष दशम स्थान पर देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद समय और अनुकूल हो रहा है उस समय आप किसी के साथ मिलकर कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। राहु और केतु भी आपको सपोर्ट करते रहेंगे। राहु आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप जोखिम लेने के काबिल बनेंगे। इस दौरान आप कठिन परिश्रम करेंगे और अपनी नौकरी या बिजनेस में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे। विदेश में काम के इच्छुक लोगों का सपना मई के बाद पूरा हो सकता है। राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में होंगे। शनि स्वयं की राशि में होंगे, इसलिए आपको कोई विशेष हानि नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
परिवार
  • पारिवारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से यह वर्ष शुभ रहेगा। वर्ष आरंभ में चतुर्थ स्थान में गुरु पर शनि की दृष्टि प्रभाव से आपका घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। तृतीय भाव के राहु के प्रभाव से आपके पराक्रम तथा कार्य क्षमताओं का विकास होगा। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा परंतु अप्रैल से गुरु ग्रह का गोचर पंचम स्थान में हो रहा है उसके बाद समय अनुकूल हो जाएगा। संतान प्राप्त के इच्छुक व्यक्तियों को संतान प्राप्त की संभावना इस वर्ष बनेगी।

4 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। द्वितीय स्थान का शनि आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अनुकूल हो रहा है राशि स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। पूरे वर्ष खान-पान को नियंत्रण रखें और योग अभ्यास करते रहें।
विज्ञापन

5 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक स्थिति
  • वर्ष आरंभ में चतुर्थ स्थान का गुरु आपको संचित धन की प्राप्ति करा सकता है। अष्टम स्थान पर गुरु की दृष्टि पैतृक संपत्ति भी प्राप्त करवा सकती है। इस साल की शुरुआत में बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में स्थित होंगे इससे आय अच्छी होगी। अप्रैल के बाद एकादश स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से धन आगमन में निरंतरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता परीक्षार्थियों के लिए वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। संघर्षात्मक परिस्थितियों में आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अप्रैल के बाद का समय बहुत शुभ रहेगा।
उपाय
शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पूरे वर्ष रहेगा इसलिए शनि के मंत्रों का जाप और शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक शनिवार के दिन जलाते रहें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें