फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanu Rashifal 2024: धनु राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें वार्षिक राशिफल

Mon, 18 Dec 2023 02:19 PM IST
विनोद शुक्ला मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशिफल 2024
  • धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इस राशि में जन्मे लोग महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं। इस राशि के लोग बातों से ज्यादा काम करके दिखाने में भरोसा रखते हैं। अपनी ईमानदारी और वफादारी ये यह लोग खूब मान-सम्मान कमाते हैं।
राशि स्वामी - बृहस्पति
राशि नामाक्षर -ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ,भे
आराध्य -श्री विष्णु नारायण
भाग्यशाली रंग -पीला
राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार


वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि धनु राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा? 
विज्ञापन

2 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
करियर
  • कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष के प्रारंभ में आमदनी के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो रहा है उस समय छठे भाव में गुरु के प्रभाव से आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का योग बन रहा है। किन्तु इस साल शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में खुद के घर में होंगे। यह आपके लिए बेहद शुभ है। किसी भी कार्य को करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे। जो लोग नौकरी बदलने या बिजनेस में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए मई के बाद का समय काफी बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
परिवार
  • पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। अप्रैल तक पंचम भाव के गुरु के प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। पंचम स्थान के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। विवाह योग्य संतान का विवाह हो जाएगा। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रतिकूल होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। चौथे भाव पर राहु का गोचर पारिवारिक माहौल खराब कर सकता है इसलिए संतुलन बनाकर चलना होगा।

4 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
  • राशि स्थान पर गुरु की दृष्टि के प्रभाव से शारीरिक रूप से आप संतुष्ट और स्वस्थ रहेंगे। अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर प्रतिकूल होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। छठे स्थान का गुरु पृथ्वी तत्व राशि में होने के कारण संक्रामक रोग या पेट संबंधित परेशानी दे सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक स्थिति
  • आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। एकादश स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी परंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह के गोचर के बाद आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। कुछ ऐसे खर्चे आ जाएंगे जिससे आपका बजट भी बिगड़ सकता है। किसी को पैसे उधार ना दिन नहीं तो वापसी की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। पंचम भाव में गुरु के प्रभाव से उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को अच्छे शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश मिल जाएगा। शनि की तीसरी दृष्टि का प्रभाव आपके पंचम भाव में रहेगा इसलिए परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता भी रहेगी। अप्रैल तक का समय बेहद अनुकूल है इसलिए इस समय पर अगर कोई परीक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।
उपाय
माता-पिता गुरु सन्यासी व बड़े लोगों का आशीर्वाद लें। मंदिर या धार्मिक स्थान में केला या बेसन के लड्डू दान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें