प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष-
प्रेम संबंधों के लिए बेहतर दिन है। आपका लव पार्टनर आपके हर कार्य में सहयोग करेगा। भाई की मदद के कारण लव मैरिज सम्पन्न हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के नाम से निवेश करेंगें तो आर्थिक लाभ होगा। दिन रोमांटिक है। शाम रोमांचक रहेगी। अगर अकेले हैं और आप लव पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो कोशिश करें, आज मिल जाएगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ-
विदेश से कनेक्शन बन रहा है, विवाह भी तय हो सकता है। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात साझा कर सकता है। दिल प्रियतम के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का करेगा। साथी के साथ मौज मस्ती रहेगी। मॉल या शापिंग के लिए जा सकते हैं। अगर आत्मविश्वास के साथ मित्र को प्रपोज करेंगें, तो प्रेमी आपके प्यार को एक्सेप्ट कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन-
दिन बहुत रोमांटिक गुजरेगा। आज आप खूबसूरत लगना चाह रहे हैं। दिल में उमंग है। प्रेमी की सभी तारीफ करेंगें। लाइफ पार्टनर का साथ दिन को और बेहतरीन बना देगा। बॉस आपका ट्रांसफर कर सकता है। साथी के साथ सेक्स रिलेशन कायम हो सकते हैं। पति—पत्नी में बीमारी या नौकरी को लेकर तनाव रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क-
लाइफ के महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। हर काम में रूकावट आ सकती है। प्रेमी का और घर का सहयोग नहीं मिलेगा। जीवनसाथी कोई कटु बात कह सकता है, जो आपको बुरी लग जाए। लाइफ में प्यार बना रहे, इसके लिए पार्टनर के साथ हॉलीडे का कार्यक्रम बन सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह-
आज धन खर्च करने का दिन है। परिवार के लिए खरीददारी करेंगे। जीवनसाथी पर ज्यादा खर्च करने के कारण आपका मूड थोड़ा आफ हो सकता है। लेकिन शाम तक अचानक अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी को उसका बॉस नौकरी में तरक्की दे सकता है। घर में अनुकूलता रहेगी। प्रेमी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। अतिरिक्त प्रेम संबंध बन सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या–
घर में तनाव रहेगा। बच्चों को लेकर कोई आपत्ति कर सकता है। जो बात आपको कई दिन से परेशान कर रही थी, आज आप उसको अपने दोस्त के साथ साझा कर सकते हैं। अपनी जरूरतें अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगें। अपने रिलेशन को मजबूत बनाने के लिये अधिक समर्पण की आवश्यकता है। प्रेम में संभल कर चलने की आवश्यकता है, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला-
प्रेम और रोमांस भरा दिन है। विवाहित दम्पत्तियों के लिये बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी को अचानक लाभ हो सकता है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका शादी का प्रस्ताव आज मंजूर हो सकता है। आज आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। ऑफिस में आपको कोई पसंद करता है, आज बस आपको उसके मन की भावना को जानना है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक –
दिन परेशानियों भरा रहेगा। विवाह या सगाई टल सकती है। जीवनसाथी और प्रेमी के साथ अनबन रहेगी। ऊंची वाणी या क्रोध करने से बचें। आप स्ट्रांग व्यक्ति हैं, इस बात का ध्यान रखें। मोबाइल या सोशल मीडिया पर बिजी रहेंगें। कार्य में नुकसान हो सकता है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु–
जीवनसाथी की ईगो आपके रिलेशन को खराब कर सकती है। रोमंटिक मूड और फ़्लर्ट करने की आदत पर कंट्रोल करें। यह आपके जीवन में परेशानी ला सकती है। लव पार्टनर के साथ पुराने झगड़े मिटाने के लिए उत्तम दिन है। नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। अगर आपका लवर आपसे रूठ गया हो, तो उसे मना लीजिए।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर–
मेहनत का नतीजा मिलेगा। नौकरी या व्यापार में अचानक उछाल आएगा। विदेश जाने का योग बन रहा है। यदि जाना चाहते हैं, तो अप्लाई कर दें। प्रेमी जोड़ों के विवाह के बंधन में बंधने की संभावना है। परिवार वाले आपका रिश्ता मान सकते हैं। बच्चों से खुशियां प्राप्त होंगी।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ –
आज दिन रोमांटिक है। फ्लर्ट करने का मूड है। आपके लवर को आपकी यह आदत पसंद आएगी। शाम को मिलने का प्रोग्राम बन सकता है। अपने प्रेमी पर ज्यादा ध्यान दीजिए, नाराजगी दूर होगी और करीबियां बढ़ेंगी। अकेले नवयुवकों को साथी मिलने की संभावना है। अपने मित्रों के साथ मोबाइल या फेसबुक द्वारा कनेक्टेड रहें।
मीन–
नौकरी में तरक्की होगी। जिसका असर पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। आपका रोमांटिक नेचर आपको अपने प्रेमी के और करीब लाएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन शुभ है। शाम रंगीन रहेगी। सोशल मीडिया पर फोटो अपडेट कर सकते हैं। विदेश यात्रा पर प्रेमी के साथ जा सकते हैं। आखों की तकलीफ हो सकती है।