फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक लव राशिफल: 20 फरवरी को इन छह राशि के लोगों को प्यार में मिलेगी कामयाबी

Thu, 20 Feb 2020 06:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 20 फरवरी 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि 
प्रेम जीवन के लिए दिनमान काफी अच्छा रहेगा। शादिशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। धैर्य से काम लेना उचित होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष राशि 
दांपत्य जीवन में तनाव रहने की उम्मीद है लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम के साथ मधुर बातें होंगी।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि 
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में भी परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। इस बीच आप जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक समारोह में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि 
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के प्रति आपकी सोच बढ़िया होगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। आज साथी आपकी किसी प्रकार से मदद कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि 
यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए भी दिन बढ़िया रहने वाला है। उनसे आपका प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है लेकिन वाद-विवाद में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि 
प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में आप ओर से अपनी मेहनत जारी रखें।

8 of 13
rashi
तुला राशि 
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक रहेगा और दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। 

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि 
प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ अपने रोमांस को बढ़ाएंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा और आपका जीवन साथी काफी खुश रहेगा जिससे आपको भी खुशी होगी।

10 of 13
rashi
धनु राशि 
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन संतुलन में रहने वाला है लेकिन आपका प्रिय आपसे अपने मन की बात जरूर कहेगा और वह आपको गुस्सा भी दिला सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

11 of 13
rashi
मकर राशि 
प्रेम जीवन के दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद प्यार बरकरार रहेगा। जीवनसाथी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि 
प्रेम जीवन के लिए आज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में होंगी और रिश्ता बढ़िया रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
दांपत्य जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रियतम को आपके ऊपर शक हो सकता है। अगर ऐसी स्थिति आती है तो उसे तुरंत दूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें