फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kark Varshik Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल 2025

Mon, 30 Dec 2024 12:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Cancer Yearly Horoscope in Hindi: वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर जानिए नया वर्ष 2025 कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ?
विज्ञापन
Kark Varshik Rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kark Ka Varshik Rashifal in Hindi:  कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। सभी 12 राशियों के क्रम में कर्क राशि चौथी राशि मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आने वाला नया वर्ष 2025 कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। साल का ज्यादा समय इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रह सकती है। साल 2025 में तीन प्रमुख ग्रहों शनि, गुरु और राहु-केतु का राशि परिवर्तन आपके जीवन में काफी बदलाव लेकर आ सकता है। आर्थिक द्दष्टि से कर्क राशि वालों के लिए आना वाला साल मिलाजुला साबित होगा। साल के शुरुआत में भूमि पुत्र मंगल का राशि परिवर्तन आपकी की ही राशि में होगा। फिर इसके बाद न्याय और कर्मफल शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कर्क राशि पर चली आ रही ढैय्या से छुटकारा मिल जाएगा। वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर कर्क राशि के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहने वाला होगा ? 

विज्ञापन


साल 2025 में तीन प्रमुख ग्रह शनि, गुरु और राहु-केतु का गोचर होगा। करियर के लिहाज से साल 2025 की शुरुआत अच्छी मानी जा रही है। साल के शुरुआत में देवगुरु का आपके एकादश और सप्तम भाव पर गुरु की द्दष्टि आपके व्यापार में बढ़ोतरी, अच्छा मुनाफा और अच्छी डील मिलेगी वहीं नौकरीपेशा जातकों को गुरु के शुभ प्रभाव से वेतन में वृद्धि और प्रमोशन होने सी संभावा है। फिर मई माह में गुरु का गोचर आपके राशि से 12वें भाव पर होगा, जिससे आपके करियर संबंधी योजनाएं बनेगी,लेकिन इसमें आपको आर्थिक नुकसान होने कुछ संभावनाएं है। इसके अलावा मार्च माह में शनि का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस तरह से कर्क राशि के जातक साल 2025 में शनि की ढैय्या से मुक्ति हो जाएंगे। फिर इसके बाद राहु का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। ऐसे में नौकरी और व्यवसाय के द्दष्टि से अचानक लाभ की संभावना बन सकती है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। गुरु के गोचर से कार्यक्षेत्र में सफलता, वेतन वृद्धि और प्रमोशन मिल सकता है।  

Calendar 2025: साल 2025 में कब है होली, दिवाली और नवरात्रि, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति की बात करें तो साल के शुरुआत में आपके राशि में शनि की ढैय्या और मंगल का नीच राशि के नीच राशि में होने से बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। लेकिन जैसे गुरु, मंगल, शनि और राहु का राशि परिवर्तन होगा आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार दिखने लगेगा। लाभ के मौके मिलेंगे, खर्चों में नियंत्रण और बचत में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर देख जाए तो आर्थिक नजरिए से साल 2024 अच्छा बीतेगा। साल के शुरुआती कुछ महीनों में तक एकादश भाव के गुरु आपको लाभ के नए-नए अवसरों में वृद्धि करेंगे। लेकिन वर्ष के मध्य के बाद गुरु का गोचर आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर करने से धन संबंधी निवेश में सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा नवम भाव में शनि का गोचर और अष्टम भाव में राहु का गोचर आर्थिक रूप से जोखिम के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। 

पढ़ेंः  अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यफल 2025 

प्रेम और पारिवारिक रिश्तों के मामले में साल 2025 कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला होगा। कामकाज के सिलसिले में साल 2025 में ज्यादा व्यस्त रहने कारण ज्यादा समय नहीं दे सकेंगे। फिर भी परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पांचवें भाव पर देवगुरु की द्दष्टि संतान को शिक्षा और कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। विवाह के योग्य जातकों का इस वर्ष मध्य में विवाह हो सकता है। संतान की शिक्षा में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। प्यार के नजरिए साल 2025 कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम विवाह के योग हैं। गुरु का गोचर वर्ष के मध्य में आपके बारहवें भाव पर होगा जिससे प्रेम संबंधों के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 
विज्ञापन


सेहत के नजरिए से अगर देखा जाए तो कर्क राशि के जातकों के लिए आने वाला वर्ष अनुकूल ही रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपका स्वास्थ्य अनुकूल ही रहेगा। लेकिन जैसे ही साल के मध्य में गुरु का गोचर आपकी राशि के बारहवें भाव और राहु का गोचर अष्टम भाव में होगा आपकी सेहत पर कुछ विपरीत असर देखने को मिल सकता है। राहु के प्रभाव से आपके शरीर में कुछ बीमारी प्रवेश कर सकती है। ऐसे में आपको लगातार अपने सेहत का ध्यान रहना होगा। खान-पान में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करनी है। 

पढ़ेंः  प्रेम राशिफल 2025

कर्क राशि के जातकों के लिए अगर साल 2025 में यात्राओं के बारे में विचार करें तो वर्ष मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआती कुछ महीनों में आप छोटी-मोटी यात्राएं करेंगे लेकिन जैसे मई माह के बाद आपके 12वें भाव में गुरु का गोचर होगा आपके विदेश यात्रा के योग बन जाएंगे। कर्क राशि के जातकों को साल 2023 से चली आ रही शनि की ढैय्या से छुटकारा भी मिल जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें