फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब है देवउठनी एकादशी कल या परसों? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Thu, 19 Nov 2026 01:56 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और इसी के साथ सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। 
 
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी का महत्व - फोटो : अमर उजाला AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में हर महीने आने वाली एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी का खास महत्व होता है।  इसे देवउठनी, देवोत्थान, प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की अपनी योगनिद्रा से जागते हैं और सृष्टि के संचालन का कार्यभार दोबारा से लेते हैं। भगवान के जागने के साथ ही चातुर्मास खत्म होता है और दोबारा से सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी के साथ तुलसी विवाह का भी आयोजन किया जाता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष देवउठनी एकादशी पर शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी 20 या 21 नवंबर को कब है। 
विज्ञापन


देवउठनी एकादशी 2026 तिथि 
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को है। 

देवउठनी एकादशी पूजा शुभ मुहूर्त 
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान होता है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप की तुलसी संग विवाह का आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं 20 नवंबर को एकादशी पर पूजन का शुभ मुहूर्त कब का है। 
विज्ञापन

ब्रह्रा मुहूर्त- सुबह 05:01 से 05: 44 बजे
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:53 से 02: 35 बजे
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05: 26 से 05: 52 बजे
निशिता मुहूर्त- रात 11: 40 से 12: 43 बजे

देवउठनी एकादशी पूजा विधि
  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़ें पहनकर घर के मंदिर की साफ-सफाई करें। 
  • इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें।
  • भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल, मिठाई, धूप-दीप आदि अर्पित करें। 
  • इसके बाद भगवान विष्णु को पंचामृत के स्नान करवाएं और पीले रंग के कपड़े पहनाएं।
  • पूजा के दौरान लगातार ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। 
  • इस दिन शाम के समय गोधूलि मुहूर्त में तुलसी और शालिग्राम का विवाह की तैयारी करें। 
  • शाम को गन्ने का मंडप बनाकर भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करें। 

देवउठनी एकादशी पर किस समय करें पूजा और कैसे उठाएं देव? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
विज्ञापन


तुलसी विवाह पर इन चीजों से करें माता का सोलह श्रृंगार, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें