आचार्य नीलम शर्मा ने कहा जब ज्योतिष के साथ नई पीढ़ी जुड़ती हैं, तो हमारा दायित्व बढ़ जाता है। उन्होंने कहा जब भी गुरु वृषभ में और सूर्य मकर राशि में होते हैं, तब ही महाकुंभ लगता है, क्योंकि योग बनता है, इसलिए योग का बड़ा योगदान होता है।
आचार्य सुमन कोहली ने कहा कि बहुत सारे त्योहार होते हैं, जो दो दिन के लिए आते हैं। लेकिन हमें उसे सूर्य की उदया तिथि के अनुसार ही त्योहार मनाना चाहिए।
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' में आए वक्ता ने कहा कि ज्योतिषियों की जिम्मेदारी है कि वह टेक्नोलॉजी से तालमेल बनाकर रखें। स्वामी नीरज जी महाराज जी ने महाकुंभ महोत्सव में भविष्यवाणी की और कहा कि 2027 में मोदी जी बनाएंगे योगी जी को प्रधानमंत्री और 2029 में हिंदू राष्ट्र के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे योगी जी।
दामोदर बंसल जी ने कहा, बात ज्योतिष के भविष्य की है और हम उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिसे ईवाओं से भी अपना सामंजस्य बनाना है और अपने पुरातन ज्ञान और गुरु की बात को सूत्र के रूप में अपनाना है। ज्यादा से ज्यादा डाटा इकट्ठा करके उसे सॉफ्टवेयर के रूप में परिणित किया जाए जिससे आने वाली पीढ़ियों को दरों में देखा जा सके।
उन्होंने आगे कहा की जब आध्यात्म ज्योतिष की तरफ मैं जाता हूँ तो कहता हूं कि जीवन का सर्वांगीण विकास आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सभी प्रकार के व्यक्तित्व के ऊपर उसका प्रभाव पड़े। और देश का युवा हमारा नाम रोशन करे और विषवगुरु के पटल पर हम अपने आप को देखें।