फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, केरल चुनाव पर ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी

Sun, 13 Mar 2016 11:54 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेजान दारूवाला ज्योत‌िष महाकुंभ
देहरादून में दो द‌िवसीय ज्योत‌िष महाकुंभ का आयोजन क‌िया गया है जो 13 और 14 मार्च तक चलेगा। ज्योत‌िष महाकुंभ के उद्घाटन कार्यक्रम में अमर उजाला से बात करते हुए देश के जाने माने ज्योत‌िषी बेजान दारूवाला ने कई बड़ी भव‌िष्यवाण‌ियां की है। इनमें भारतीय जनता पार्टी के ल‌िए कुछ अच्छी खबर है तो कुछ बातें उन्हें च‌िंता में डाल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
बेजन दारूवाला जाने माने ज्योतिषी हैं। - फोटो : अमर उजाला
बेजान दारूवाला ने कहा है क‌ि उत्तराखंड में फ‌िर से हरीश रावत के नेतृत्व में 2017 में सरकार बनेगी। इस बार हरीश रावत पहले से मजबूत स्‍थ‌ित‌ि में बहुमत की सरकार बनाने में सफल होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
बेजन दारुवाला और पंडित केए दुबे - फोटो : file photo
जबक‌ि अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में आए अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश का कहना है क‌ि 11 अगस्त तक गुरु चंडाल योग है। इस योग के कारण केंद्र की मोदी सरकार को कई प्रकार की चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 5
ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : AmarUjala
केए दुबे पद्मेश ने पश्च‌िम बंगाल में होने वाले व‌िधान सभा चुनाव के बारे में कहा क‌ि यहां ममता बनर्जी की सरकार लौटेगी और भाजपा को करारा झटका मिलेगा। केए दुबे पद्मेश की बातों का समर्थन बेजान दारूवाला ने भी क‌‌िया है और बताया क‌ि जहां बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार फ‌िर से सत्ता में आएगी वहीं तमिलनाडु में जयललिता की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
भाजपा के ल‌िए अच्छी खबर केरल से आ सकती है क्योंक‌ि यहां भाजपा के सत्ता में आने के संयोग बन रहे हैं। केरल में भाजपा आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें