फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई कारणों से यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा इन 5 राशियों के लिए

Sat, 12 Mar 2016 04:53 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
साप्‍ताह‌िक राश‌िफल
ज्‍योत‌िषीय दृष्ट‌ि से सबसे खास बात यह है क‌ि इस हफ्ते सूर्य राश‌ि पर‌िवर्तन करने जा रहा है और यह कुंभ राश‌ि से न‌िकलकर धनु राश‌ि में पहुंच रहा है। इसके साथ ही सूर्य का केतु के साथ युत‌ि संबंध समाप्त होगा और गुरु राहु के साथ षडाष्टक संबंध बनेगा। सूर्य का यह राश‌ि पर‌िवर्तन जहां कई राश‌ियों को कष्ट देगा वहीं कुछ लोगो के ल‌िए फायदेमंद भी है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राश‌िः यदि आप कुछ नया करने की चाह रखते हैं तो यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली साबित हो सकता है। व्यवसायी जातक नई परियोजनाओं पर ध्यान दे सकते हैं। इस समय निवेश करना भी आपके लिये लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले जातक मेहनत के साथ-साथ अपने कार्य से संबंधित रचनात्मक सुझाव वरिष्ठ अधिकारियों को देकर प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। वहीं आपका पारिवारिक एवं व्यक्तिगत जीवन भी खुशहाल रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी पसंदीदा चीजें करने के लिये भी समय निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृष राश‌िः इस सप्ताह आप पूरे जोश में रहेंगें, कार्यस्थल पर काम का दबाव तो होगा लेकिन अापको यह एक खेल की तरह लगेगा और रचनात्मक रुप से समयानुसार कार्यों को अंजाम दे पायेंगें। वहीं दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरने की संभावना है। आप पूरी मस्ती के साथ पूरे मूड में रहेंगें। आपका रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रहने के आसार है। हां कुछ जातक थोड़े मानसिक तनाव से भी गुजर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी जेब हल्की हो सकती है इसलिये अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें साथ ही सप्ताहांत पर अपनी सेहत के प्रति भी सतर्क रहें।

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
म‌िथुन राश‌िः इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। विशेषकर दांपत्य जीवन जी रहे जातकों में मनमुटाव हो सकता है। अपने साथी से बातचीत करते समय ध्यान रखें कि आपकी बातों से आपके साथी की भावनाओं को ठेस न पंहुचें। वहीं कामकाज के सिलसिले में सप्ताह अच्छा रहने के आसार हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर इस सप्ताह मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातक लक्षित क्षेत्र की तैयारी में जुट जाएं आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसायी जातक निवेश करने में थोड़ी सतर्कता बरतें हो सके तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही निवेश करें। किसी भी तरह की सौदेबाजी में कानूनी प्रक्रिया का ध्यान रखें व कागजात अच्छे से जांच लें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। हो सकता है आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया जाये। ऐसे खुशनुमा माहौल में आप अपने परिजनों एवं आपके परिजन आपकी उपस्थिति को काफी अहम समझेंगें। हो सकते तो परिवार के साथ अलग से भी खुशी के इन लम्हों को जियें। व्यवसायी जातकों के लिये भी सप्ताह अच्छा गुजर सकता है। पूर्व में किये गये निवेश का लाभ भी आपको प्राप्त हो सकता है। कुछ जातक नये साथी के आगमन से जीवन की एक नई शुरुआत करेंगें तो वहीं संतान प्राप्ति के लिये भी यह समय उचित है।
विज्ञापन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
स‌िंह राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये व्यस्तताओं से भरा हो सकता है। काम के दबाव के चलते आपके लिये अपने परिवार एवं अपने चाहने वालों के लिये समय निकालना बहुत ही मुश्किल रहने वाला है। वहीं अपने आपको मानसिक रुप से मजबूत बनायें रखें इस समय कोई आपकी भावनाओं को ठेस पंहुचा सकता है। परिवार के लिय समय न निकाल पाना भी आपके तनाव को बढ़ा सकता है तो वहीं प्रेमजीवन जी रहे अविवाहित जातकों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है। हो सकता है आपकी व्यस्तता को बहाना बनाकर आपका साथी आपको धोखा देदे। सप्ताहांत पर आपकी सेहत आपके आराम को हराम कर सकती है इसलिये सेहत के प्रति भी सतर्क रहें।
विज्ञापन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या राश‌िः चन्‍द्रमा के सकारात्मक प्रभाव से आप अपने परिवार और दोस्तो के साथ खुशनुमा समय बिता पाएंगे। हो सकता है कि आपका की नज़दीकी मित्र किसी समस्या से जूझ रहा हो और आपको उसकी मदद करनी पड़े। किसी भी तरह उसका ध्यान बांटे रखें। कोई अतिथि अचानक आपके घर आएगा और आपको अपना समय उसे देना पड़ सकता है। लेकिन इस मेहमान के आने से आपको भी आनंद आएगा।

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
तुला राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप पर परिवार को प्राथमिकता देते हुए परिजनों को समय देने का दबाव हो सकता है। कार्यस्थल पर भी आपको कामकाज से संबंधित समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। लेकिन धैर्य रखते हुए चित को शांत रख आसानी से रस्ता निकल आयेगा। अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। हो सके तो अपनी दिनचर्या में थोड़ा समय व्यायाम अथवा ध्यान के लिये भी निकालें। अविवाहित जातकों का प्रेमजीवन रोमांटिक रहने के आसार हैं। आर्थिक रुप से आपके खर्चों में बढोतरी हो सकती है। हो सके तो भविष्य के लिये बचत करना शुरु करें।

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
वृश्च‌िक राश‌िः इस सप्ताह ग्रह आपके पक्ष में हैं। आपके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर भी आपके काम की तारीफ की जायेगी हो सकता है इसके लिये आने वाले समय में आपको नई जिम्मेदारियां मिलें अर्थात आपके पद व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। व्यवसाय जगत से जुड़े जातकों के लिये भी समय बिल्कुल सही है निवेश करना लाभकारी रह सकता है साथ ही पूर्व में किये निवेश का लाभ भी मिल सकता है। आपका रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने की उम्मीद है। सप्ताहांत पर अपने साथी को कहीं घुमाने के लिये ले जाने की योजना बना सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने के संकेत हैं।

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये बहुत शुभ रहेगा, आप आसानी से अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगें। घर हो यो दफ्तर आपको आपसे जुड़े लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त होगा जिससे कोई भी बाधा आपको नजर नहीं आयेगी। इस सप्ताह धर्म-कर्म में भी आपकी रुचि बढ़ेगी, दूसरों की सहायता करने व दान-पुण्य करने से भी आपको आत्मिक संतुष्टी महसूस होगी। वहीं आपका रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रहने के आसार हैं। अविवाहित जातक अपने लिये साथी की तलाश कर सकते हैं प्रयासरत रहें कामयाबी मिलेगी।

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्तताएं लेकर आ सकता है। हो सकता है कार्यदबाव के चलते आपके लिये अपने चाहने वालों के लिये समय निकालना मुश्किल हो। यदि आपने यात्रा की कोई पूर्व योजना बना रखी है तो हो सकता है किसी अति आवश्यक कार्य के चलते वह स्थगित करनी पड़े। करियर की पहली सीढी पर चढ़ने का इंतजार कर रहे जातकों को अपनी शुरुआत करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायियों के लिये भी यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है। हो सकता है आप थोड़े विचलित हों लेकिन कोई भी तनाव आप पर पूर्ण रुप से हावी नहीं होगा। अपने कामकाजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना कर रखें। तमाम परिस्थितियों में अपने साथी का सहयोग आपको सुकून देगा।

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राश‌िः इस सप्ताह आप अपने स्वभाव में एक सकारात्मक परिवर्तन महसूस कर सकते हैं, आपका स्वभाव काफी अच्छा रहने के आसार हैं। आपके खुशनुमा व्यक्तित्व एवं व्यवहार से आपके आस-पास के लोग भी काफी प्रसन्न रहेंगें। घर पर यदि जीवनसाथी के साथ आप घर के कामों में हाथ बंटायेंगें तो आपकी खुशियां और भी बढेंगी। इससे आपके रोमांटिक जीवन में भी एक नई तरह की खुशी आप महसूस करेंगें। इस सप्ताह आपको अपनी जेब की और से थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता भी होगी। हो सके तो अनावश्यक वस्तुओं पर पैसा खर्च करने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राश‌िः यह सप्ताह आपकी परेशानियों को बढ़ाने वाला हो सकता है। जरा सा आवेश आपके संबंधों में खटास पैदा कर सकता है। इसलिये घर से लेकर दफ्तर तक आपको अपने व्यवहार के प्रति काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर किसी वाद-विवाद में न ही पड़ें तो अच्छा रहेगा, यदि कहीं अपना पक्ष रखना भी हो तो किसी भी बात को कहने से पहले उसके परिणाम के बारे में जरुर सोच लें। इस क्षण आपके लिये एक-एक पैसा कीमती है इसलिये खर्च करते समय सावधानी बरतें। सौदेबाजी में भी पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही हाथ डालें तो अच्छा रहेगा। थोड़ा बहुत समय ध्यान के लिये निकालें इससे मानसिक तनाव कम होगा व आपको आंतरिक शांति की अनुभूति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें