फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जून का बन रहा है खास योग, ये उपाय करने से दूर जाएंगे कुंडली दोष

Wed, 27 Jun 2018 12:06 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जून को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा है और इस दिन गुरुवार भी है। गुरुवार और पूर्णिमा के योग में कुछ उपाय करने से कुंडली के दोष और धन संबंधी कामों में आ रही परेशानियां समाप्त हो जाती है। आइए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में जिसे करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

विज्ञापन

 

-पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन पीपल पर जल चढ़ाने से कुंडली में अशुभ ग्रह की छाया कम हो जाती है और परेशानियां समाप्त होने लगती है।

 -वैवाहिक जीवन को सुखमय और कामयाब बनने के लिए पूर्णिमा की रात को चंद्रमा को जल दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन लंबा चलता है। 

-इसके अलावा धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए पूर्णिमा की रात को चांद के दर्शन के बाद चांदी के लोटे में दूध और चावल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें और मन में ऊं सोमाय नम: का जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


-पूर्णिमा की रात को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की दक्षिणवर्ती शंख से उन्हें जल अर्पित करें।

- पूर्णिमा को माता लभ्मी को प्रसन्न करने के लिए घर पर श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र और दक्षिणवर्ती शंख लाएं और नियमित इसकी पूजा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें