फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 फरवरी राशिफल: मंगलवार के दिन इन सात राशि के लोगों पर बरसेगी हनुमत कृपा

Tue, 18 Feb 2020 03:13 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, February 18: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मूल नक्षत्र है। चंद्र ग्रह आज धनु राशि में स्थित है। आज ही के दिन भारत के महान विचारक और सत्यार्थ प्रकाश के लेखक स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ था। आज उनकी जयंती है।

पढ़ें, चंद्र राशि पर आधारित 18 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की वृद्धि होगी। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने में रुचि जाग सकती है। आपके विरोधी आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। नौकरी में आपका परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से रोकना ही आपके लिए बेहतर होगा, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे और शारीरिक रूप से भी आप थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग और समर्पण प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का समाचार मिल सकता है, जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। कार्य क्षेत्र में बदलाव की स्थिति आ सकती है। अर्थात आपके ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए बेहद कमजोर है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें और बीमारियों से बच कर रहें। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। जुए और सट्टेबाजी में धन कमाने से मन दुखी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ हद तक आपको सुखों की प्राप्ति होगी। प्यार के मामले में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
आज का दिनमान आपके लिए मिला जुला असर लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। आप अपने जीवन साथी को काफी रोमांटिक पाएंगे आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने से आपका खुद का मन भी उतना प्रसन्न नहीं होगा, जितना होना चाहिए। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना आवश्यक है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
आज आप किसी कारणवश अपने परिवार से दूर जा सकते हैं, जिससे उनके साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने रोमांस से अपने प्रियतम को खुश रखेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप नए-नए आईडिया लेकर आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव रह सकता है और नौकरी बदलने के  लिये प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
आज के दिन अपनी माता जी के प्रति अपने स्नेह को खुल कर दिखाएंगे। परिवार में सुख और सुकून की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्से में दिखाई देगा। कार्य क्षेत्र में प्रबल सफलता मिलेगी और आपके काम की प्रशंसा भी होगी। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी और हर कार्य में परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन मानसिक तनाव बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप रिस्क लेना पसंद करेंगे और वे आपको फायदा पहुंचाएंगे। छोटे भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे और उनके साथ समय बिताएंगे। मित्रों को भी आज आपसे मुलाकात करने का अच्छा मौका मिलेगा। आपके कम्युनिकेशन स्किल की वृद्धि होगी, जिससे कार्य में सफलता मिलेगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे। दांपत्य जीवन में आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। संतान को सुख की प्राप्ति होगी, जिससे आप भी संतुष्ट रहेंगे। किसी प्रकार की धन प्राप्ति होने से धन लाभ अच्छा होगा। शिक्षा के मामले में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा जहां आप का कार्यक्षेत्र आपका ध्यान खींचेगा वहीं परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है और आप अपने भोजन पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा यदि आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आप थोड़े गर्म मिजाज रहेंगे और आपका जीवन साथी भी थोड़े गर्म दिमाग से बात करेगा जिससे आपके बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो सकती है यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा आज के दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी ना रखें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतरीन रहेगा जो लोग शादीशुदा है उन्हें अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा वहीं जो लोग सिंगल हैं और किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा इसके अतिरिक्त संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और व्यापार में आज का दिन उन्नति दायक साबित होगा स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले आज बेहतर रहेगा जिससे आप हर काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज अपने कार्य क्षेत्र में आपको अधिक दिमाग लगाने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि वहां कुछ गड़बड़ हो सकती है इसके अतिरिक्त परिवार भी आपसे समय की डिमांड करेगा क्योंकि पारिवारिक दिक्कत है आपको आगे बढ़कर सुलझाने का प्रयास करना होगा परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है जिससे आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे आज के दिन को बहुत ही ठंडे दिमाग से आपको आगे बढ़ना चाहिए तभी अपनी परिस्थितियों पर आप काबू पा सकेंगे। यात्रा पर जाने के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
आपके लिए सुदूर यात्रा के योग बनेंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं जिसमें अपने लोगों को साथ लेंगे इससे आपको नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा इसके अतिरिक्त जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है और जीवन साथी और आपके बीच परिवार की कोई बात आगे आ सकती है जिससे वह थोड़े दुखी होंगे कार्य क्षेत्र में स्थितियां आज ठीक रहेंगी आपको काम के सिलसिले में कहीं भेजा जा सकता है परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा और आपको खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें