फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2020: राशि अनुसार करें शिवजी के इन मंत्रों का जप, भोलेनाथ करेंगे आपकी हर इच्छा पूरी

Tue, 18 Feb 2020 12:34 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
शिव उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार, 21 फरवरी को है। हिंदू पंचांग के अनुसार जब फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आती है तब शिवभक्त महाशिवरात्रि का पर्व मनाते हैं। शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा कहा जाता है भगवान शिव हर समय शिवलिंग में विराजमान रहते हैं। ऐसे में जो शिवभक्त महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा करते समय अपनी राशि के अनुसार शास्त्रों में बताए गए शिव मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि सभी राशि वालों को किस मंत्र का जाप करना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष राशि- मेष राशि वाले इस महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा के बाद 'ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं' मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जप से शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जो लोग अपना घर बनाने का सपना संजोए बैठे हैं इस दिन शिव मंत्र का जप करने से उनकी इच्छा पूरी होती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष राशि- वृष राशि वाले जातक मल्लिकार्जुन का ध्यान करते हुए ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें। शिवरात्रि पर भगवान शिव की इस प्रकार पूजा करने से ऊर्जा का विकास होता है और कार्य क्षमता बढ़ती है और परिवार के बीच प्यार बढ़ता है।
 

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशि- इस राशि वाले लोग शिवरात्रि के दिन महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जप से लोग आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं उन्हें धन लाभ का मौका मिलता है।

 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशि- अगर आप चाहते हैं कि इस महाशिवरात्रि भगवान भोले नाथ आप के ऊपर अपनी कृपा बरसाएं तो शिव पूजा के बाद ओम हौ जूं स: इस मंत्र का जप करें। इस प्रकार शिव की पूजा करने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशि- सिंह राशि वाले लोग इस महाशिवरात्रि को ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जप से सरकारी नौकरी और सरकार से जुड़े कार्यों में आने वाली परेशानियों का अंत हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशि- इस शिवरात्रि कन्या राशि वाले ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जप से कन्या राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसके कारण हर क्षेत्र में उनकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और धन लाभ होगा।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशि- तुला राशि वाले इस शिवरात्रि शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जप करें। इस मंत्र का जप करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
 

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग शिवरात्रि के दिन ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं मंत्र का जप करें। महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र का जप करने से भाग्य मजबूत होता है। घर में सुख और समृद्धि आती है।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशि- शिवरात्रि के दिन चन्द्रमा कमजोर होता है। धनु राशि वाले जातक इस दिन ओम तत्पुरूषाय विध्म्ये महादेवाय धीमाह। तन्नो रूद: प्रचोदयात के मंत्र का जप करने से चंद्रमा मजबूत होता है और शिव जी की कृपा मिलती है। इस मंत्र के जप से अचानक आने वाली परेशानियों से निजात मिल जाती है।
 

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशि- इस राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए ओम नम: शिवाय का जप करें। इस दिन इस मंत्र का जप करने से विवाह में आने वाली बाधा दूर हो जाती है। दाम्पत्य जीवन में तनाव की कमी होती है। बिजनेस में तरक्की होती है।

 

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के स्वामी शनिदेव है। इसलिए इस राशि के जातक मकर राशि की तरह ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें। इस राशि के लोग अगर इस मंत्र का जप करेंगे तो पूरे साल उनकी सेहत अच्छी रहेगी।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशि- इस राशि के लोग जितना हो सके उतनी बार ओम तत्पुरूषाय विघ्म्हे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्र प्रचोदयात् मंत्र का जप करना चाहिए। इस तरह से इस मंत्र का जप करने आपके ऊपर शनिदेव की तिरछी नजर नहीं रहेंगी।आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें