मेष राशि, बारह राशियों में प्रथम स्थान पर स्थित अग्नि तत्व प्रधान राशि है। इसका स्वामी ग्रह मंगल है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में शक्ति, ऊर्जा, साहस और युद्धकौशल का कारक माना गया है। मंगल जातक को तेजस्वी व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, प्रतिस्पर्धात्मकता और उत्साह से परिपूर्ण बनाता है। मेष राशि वाले हर परिस्थिति में अग्रणी बनने की इच्छा रखते हैं और कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि जीवन के उतार-चढ़ाव इन्हें और अधिक परिपक्व और मजबूत बनाते हैं।
वर्ष 2025 के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह साल खगोलीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। शनि, गुरु, राहु और केतु जैसे असरकारी ग्रहों ने वर्ष के मध्य तक अपनी स्थिति बदल ली थी। 29 मार्च 2025 को शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर गए थे। इसके बाद 14 मई को देवगुरु बृहस्पति वृषभ से मिथुन में पहुँचे और इस बार उन्होंने अतिचारी होकर गोचर किया है, जो असामान्य परिणाम देने वाला है। छाया ग्रह राहु ने 18 मई को मीन से कुंभ में प्रवेश किया और केतु सिंह राशि में विराजमान हो गया। इन बड़े ग्रहों के परिवर्तन के बाद अब वर्ष के शेष चार महीनों में सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध के गोचर समय-समय पर अपना प्रभाव डालते रहेंगे।
कुल मिलाकर 2025 के अंतिम चार महीने मेष राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम देंगे। सितंबर और नवंबर में संघर्ष और सावधानी की आवश्यकता होगी, अक्तूबर धीरे-धीरे सुधार का मार्ग दिखाएगा, जबकि दिसंबर आपके जीवन में सफलता, सम्मान और नए अवसर लेकर आएगा। यदि जातक धैर्य, अनुशासन और मंगल से संबंधित उपायों का पालन करें, तो चुनौतियाँ भी अवसर में बदल सकती हैं और यह समय व्यक्तिगत व पेशेवर दोनों क्षेत्रों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इन्हीं ग्रहों की स्थितियों और चाल के आधार पर मेष राशि के जातकों के लिए अंतिम चार महीनों की तस्वीर कुछ इस प्रकार बनती है-