फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये अचूक उपाय, दूर होगी करियर से लेकर पैसों तक की समस्या

Thu, 26 Sep 2024 07:13 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। इन उपाय को आजमाने से पैसों से लेकर करियर तक की हर समस्या का समाधान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
विज्ञापन
गुरुवर के उपाय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Guruwar Ke Upay: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन के कई कष्टों से झुटकारा मिल जाता है। गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। इन उपाय को आजमाने से पैसों से लेकर करियर तक की हर समस्या का समाधान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

विज्ञापन


गुरुवार के उपाय 

  • बौद्धिक क्षमता में वृद्धी करने के लिए गुरुवार के दिन स्नान आदि करके साफ कपड़े पहने। इसके बाद देव गुरु बृहस्पति का ध्यान करें और इस मंत्र का जप करें। यह मंत्र है- ‘ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः। इस मंत्र का 21 बार जाप करने से निश्चित रूप से आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आप बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो इसके लिये आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाना है और चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाएं। इसके बाद अपने बिजनेस की बढ़ोतरी की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में अपने आप तरक्की देखने को मिलेगी।
  • यदि आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिये आप एक उपाय कर सकते हैं। इसके लिए गुरुवार के दिन एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा लें और एक कटोरी में पानी की मदद से थोड़ी-सी हल्दी के पेस्ट बना लें। इसके बाद उस पीले रंग के कपड़े पर हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मंदिर में उनके चरणों में रख दें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही अपने शत्रु पर विजय प्राप्त हो जाएगी।
  • अगर आप अपनी संतान की गतिविधियों के प्रति चिंतित रहते हैं, तो गुरुवार के दिन आपको एक नया पीले रंग का कपड़ा लेना है और उसे अपनी संतान के हाथों से स्पर्श कराकर विष्णु जी के मंदिर में चढ़ाना है। इसके साथ ही आपको इस मंत्र का 11 बार जाप करना है। मंत्र है- ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः।
  • घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ प्रेम-भाव बनाए रखने के लिए गुरुवार के दिन आपको श्री विष्णु भगवान की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और भगवान को आमरस का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद के रूप में थोड़ा- सा आमरस खुद ग्रहण करें और घर के बड़े-बुजुर्गों को भी दें।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें