फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Vakri 2025: 11 नवंबर को गुरु होंगे कर्क राशि में वक्री, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

Thu, 30 Oct 2025 05:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Vakri 2025: 18 अक्तूबर को गुरु मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश किया था। वहीं अब गुरु 11 नवंबर को कर्क राशि में रहते हुए वक्री होंगे।
विज्ञापन
गुरु वक्री - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु को ज्योतिष शास्त्र में शुभ और बड़ा ग्रह माना जाता है। गुरु एक निश्चित अंतराल पर राशि बदलते हैं जिसके कारण कई राशियों पर प्रभाव पड़ता है। गुरु इस साल अतिचारी होकर अभी अपनी उच्च राशि कर्क में हैं। 18 अक्तूबर को गुरु मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश किया था। वहीं अब गुरु 11 नवंबर को कर्क राशि में रहते हुए वक्री होंगे । गुरु 05 दिसंबर तक कर्क राशि में वक्री रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार गुरु का कर्क राशि में रहते हुए उल्टी चाल से चलना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होंगी। आए जानते हैं कर्क राशि में गुरु के वक्री होने से किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों लिए गुरु बृहस्पति तीसरे भाव में वक्री होंगे। गुरु अष्टम भाव के स्वामी हैं और नवम भाव में द्दष्टि डालेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अधूरे काम पूरे होंगे। जिन लोगों के जीवन में लंबे समय से कोई न कोई परेशानियां चल रही थी उनको गुरु के वक्री होने से इससे निजात मिलेगी। 

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर शुक्र का गोचर, इन राशि वालों के सुख और वैभव में होगी अपार वृद्धि

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु ग्यारहवें भाव में वक्री होंगे। कुंडली का ग्यारहवें भाव आय और इच्छापूर्ति का होता है। गुरु के वक्री होने से इस राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। लाभ भाव में गुरु के वक्री होने से कन्या राशि के जातकों घर, वाहन , प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। करियर के क्षेत्र में शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। 

Guru Vakri 2025: नवंबर में इन 3 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, गुरु चलेंगे वक्री चाल

मकर राशि
विज्ञापन

मकर राशि वालों के लिए गुरु सातवें भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में मकर राशि वालों के करियर-व्यापार में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। जीवन में खुशियां आएंगी। जो लोग अविवाहति हैं उनको विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। नौकरीपेशा जातों के लिए लाभ के अवसर मिलेंगे। पदोउन्नति के अवसरों की प्राप्ति होगी। इस राशि के दौरान आमदनी में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन

 

Mangal Gochar 2025 : सेनापति मंगल करेंगे जबरदस्त धमाल, 180 दिनों में बदलकर रख देंगे इन राशियों की किस्मत


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें