ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। कुंडली में शनि की शुभ और अशुभ स्थिति के प्रवाह के लिए नीलम रत्न का प्रयोग किया जाता है। नीलम रत्न का संबंध शनि ग्रह से होता है। रत्न शास्त्र में इसको सबसे ज्यादा प्रभावशाली रत्न माना जाता है। रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसको अगर सही तरीके धारण किया जाय तो जीवन में कई तरह के अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं नीलम रत्न से जुड़ी कुछ खास बातें।
नीलम रत्न धारण करने के फायदे
नीलम रत्न का संबध शनिदेव से होता है। ऐसी मान्यता है कि नीलम रत्न पहनने से जीवन की सभी तरह की बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। अगर व्यक्ति के नीलम रत्न धारण करने से उसके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ता है तो शनिदेव की कृपा से हमेशा उसके ऊपर कृपा बनी रहती है। इसे धारण करने से नौकरी-बिजनेस में तरक्की मिलती है। मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।
इन राशियों के लिए नीलम शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीलम रत्न धारण करने से कुछ राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। मकर और कुंभ लग्न के जातकों के लिए नीलम रत्न धारण बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं इसके अलावा वृषभ, तुला, मिथुन और कन्या राशि वालों को भी नीलम रत्न धारण करने से विशेष लाभ मिलता है। लेकिन नीलम रत्न धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर करना चाहिए।
हर किसी को नीलम रत्न नहीं पननना चाहिए
शनि का रत्न नीलम काफी प्रभावशाली होता है। ऐसे में हर किसी को नीलम पहनने से बचना चाहिए। बिना किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह के बिना नीलम रत्न को नहीं धारण करना चाहिए। कई बार यह रत्न हर किसी को सूट नहीं करता है जिससे इसका उल्टा असर होने लगता है।
नीलम को इन रत्नों के साथ ना करें धारण
नीलम को धारण करने के कुछ नियम होते हैं जिसका पालन जरूर करना चाहिए। नीलम को कभी भी मूंगा, पुखराज, और मोती के साथ धारण नहीं करना चाहिए। इन रत्नों के साथ इस पहनने से जीवन में काफी उथल-पुथल मच सकती है।
नीलम धारण करने का तरीका
नीलम को उंगली में धारण करने के कुछ नियम होते हैं जिसका पालन जरूर करना चाहिए। शनिवार के दिन नीलम को धारण करना शुभ और असरदार हो सकता है। नीलम को गंगाजल से शुद्ध करने के बाद और शनि मंत्रों का जाप करने के बाद दाहिने हाथ की उंगली में धारण करना शुभ रहता है।
Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा इन 4 राशियों के लिए मुश्किल भरा समय, जान लें उपाय
Vastu Tips For Fridge: क्या आप भी फ्रिज के ऊपर रखते हैं ये 3 चीजें? खुलेंगे आर्थिक उन्नति के रास्ते
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।