फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (13 to 19 january): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 Jan 2025 12:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रोफेशनल्स के लिए पूर्वार्ध का समय थोड़ा कठिनाई लिए रह सकता है। इस दौरान आपको अपने काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल नहीं करनी चाहिए। साथ ही साथ अपनी योजनाओं का महिमामंडन करने की बजाए उसे गुप्त रूप से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, अन्यथा विरोधी उसमें अड़ंगे लगा सकते हैं।
विज्ञापन


वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। सप्ताह के पूर्वार्ध में खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है। इस सप्ताह धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना बेहतर रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ दूरियां बनी रहेंगी। अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें