Saptahik Vrishabh Rashifal:वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिनके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिनके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके स्वभाव में क्रोध और झुंझलाहट बनी रहेगी। इस दौरान लोगों के साथ आप अपना व्यवहार सही रखें अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है। किसी भी कार्य को करते समय सकारात्मक सोच बनाए रखें और उसे अधूरा न छोड़ें।
सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फलदायी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर लापरवाही न बरतें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा आपको मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान कार्य की अधिकता के कारण आप पर काफी दबाव बना रह सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ संवाद बनाए रखें। पारिवारिक मामलों को हल करने के लिए वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरंदाज न करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मीष्टकं का पाठ करें।