मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको संतान के व्यवहार को देखकर समस्या बनी रहेगी और आपकी कोई प्रॉपर्टी में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन आप उसमें सावधानी बरतें, क्योंकि आपको किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसान दे सकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी काम को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना आने दें।