वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा लें। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में वरिष्ठ से माफी मांगनी पड़ सकती है।