मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके किसी नई संपत्ति प्राप्ति के अभिलाषा आज पूरी होगी। यदि आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें और जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बेवजह झड़प हो सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे।