वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो आप उसे उतारने में भी काफी जल्दी दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से शाबासी मिलेगी, क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी।