मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप व्यापार की समस्याओं को लेकर किसी से कोई धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी। पिताजी से अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।