वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। पिताजी से आपको किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन वह आपके भले के लिए होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने के पूरे कोशिश करेंगे, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि को मात देने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता आज समाप्त होगी और आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप आज सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे।